केन्द्रीय जेल रायपुर में आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया गणेश उत्सव

 

Loksadan।   केन्द्रीय जेल रायपुर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बंदियों ने पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का निर्माण कर उसकी स्थापना की। प्रतिमा का निर्माण हे छह बंदियों द्वारा किया गया, जिसमें सजावट और उत्सव की संपूर्ण तैयारियों में भी कैदियों की सक्रिय भागीदारी रही।

 

प्रतिमा स्थापना के बाद विधिवत पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बंदियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्री गणेश की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में जेल अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

जेल अधीक्षक श्री योगेश सिंह क्षत्री ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बंदियों में आत्मविश्वास जगाते हैं और उन्हें सकारात्मक सोच तथा आध्यात्मिक जागरूकता प्रदान करते हैं। ऐसे अवसर जीवन में नई दिशा देने और सामाजिक समरसता की भावना मजबूत करने में सहायक होते हैं।

 

गणेश उत्सव के दौरान बंदियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मिट्टी की प्रतिमा का विसर्जन जेल परिसर में बने कुंड में ही किया जाएगा, ताकि पर्यावरण को किसी भी प्रकार की हानि न पहुंचे।

  • Manoj Thakur

    Related Posts

    छिन्दपुर स्कूल में लापरवाही : प्रभारी प्रधानपाठक व भृत्य पर गंभीर आरोप

      ✍🏼 लोकसदन प्रतिनिधि, कोरबा   कोरबा। शासकीय माध्यमिक विद्यालय छिन्दपुर में शैक्षणिक व्यवस्था चरमराई हुई है। विद्यालय में कार्यरत प्रभारी प्रधानपाठक सागर टंडन और भृत्य उमाशंकर पाटले पर मनमाने…

    🌞 आज का राशिफल – 28 अगस्त (गुरुवार)

    Loksadan:-   🐏 मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू सकते हैं। जिन कामों को लंबे समय…

    अन्य खबरे

    छिन्दपुर स्कूल में लापरवाही : प्रभारी प्रधानपाठक व भृत्य पर गंभीर आरोप

    छिन्दपुर स्कूल में लापरवाही : प्रभारी प्रधानपाठक व भृत्य पर गंभीर आरोप

    🌞 आज का राशिफल – 28 अगस्त (गुरुवार)

    🌞 आज का राशिफल – 28 अगस्त (गुरुवार)

    दर्री क्षेत्र अंधकार में डूबा — बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या से जनता बेहाल

    दर्री क्षेत्र अंधकार में डूबा — बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या से जनता बेहाल

    छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बने आईपीएस, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, देखें लिस्ट….

    छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बने आईपीएस, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, देखें लिस्ट….

    सक्रिय पत्रकार हजरत खान को जान से मारने का कोशिश,सिर पर रॉड से किया प्राण घातक हमला,आई गंभीर चोंट,वारकर भागे आरोपी।

    सक्रिय पत्रकार हजरत खान को जान से मारने का कोशिश,सिर पर रॉड से किया प्राण घातक हमला,आई गंभीर चोंट,वारकर भागे आरोपी।

    हाथियों की चिंघाड़ से थर्राया कोरबी अंचल क्षेत्र!  खदेड़ते समय हुआ युवक चोटील का शिकार!

    हाथियों की चिंघाड़ से थर्राया कोरबी अंचल क्षेत्र!   खदेड़ते समय हुआ युवक चोटील का शिकार!