बलरामपुर में अमानवीयता की हद: मटर तोड़ने पर किसान ने दो मासूम बच्चों को रस्सी से बांधकर पीटा,

✍️ भागीरथी यादव 

 

बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। खेत से मटर तोड़ने की मामूली बात पर एक किसान ने दो स्कूली बच्चों को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी किसान को हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लडुवा निवासी कृष्ण नाथ टोप्पो का सात वर्षीय बेटा, जो दूसरी कक्षा का छात्र है, शनिवार को गांव के ही एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल जाने के लिए निकला था। रास्ते में पड़ने वाले खेत में मटर देखकर दोनों बच्चे मटर तोड़कर खाने लगे। इसी दौरान खेत मालिक कपिल पैकरा ने उन्हें देख लिया।

बताया गया है कि कपिल ने बच्चों को आवाज दी, जिस पर दोनों डरकर भागने लगे। लेकिन किसान ने पीछा कर दोनों बच्चों को पकड़ लिया। इसके बाद उसने उन्हें रस्सी से बांध दिया और बेरहमी से पिटाई की। बच्चे रोते हुए छोड़ देने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन आरोपी ने उनकी एक नहीं सुनी। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बच्चों को छोड़ा गया।

घटना के दौरान मौजूद कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट से सहमा कृष्णनाथ टोप्पो का बेटा रात में बुखार से भी पीड़ित हो गया।

पीड़ित बच्चे के पिता कृष्ण नाथ टोप्पो ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर जब वे आरोपी से पूछताछ करने गए तो कपिल ने उन्हें भी धमकाया और रिपोर्ट करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। धमकी के कारण वे शुरुआत में थाने नहीं जा सके। हालांकि, ग्रामीणों के समझाने पर मंगलवार को वे राजपुर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले में आरोपी कपिल पैकरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। साथ ही पीड़ित बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी और बच्चे के पिता के बीच पहले से आपसी विवाद की जानकारी भी सामने आई है। वहीं, दूसरे बच्चे के अभिभावकों ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार