बिलासपुर में 3.5 करोड़ की लूट का खुलासा, यूपी से चार आरोपी हिरासत में

✍️ भागीरथी यादव 

 

 

बिलासपुर के राजकिशोर नगर स्थित सराफा कारोबारी संतोष तिवारी से 17 फरवरी की रात हुई करीब 3.50 करोड़ रुपये की सनसनीखेज लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र से चार संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस टीम उन्हें बिलासपुर ला रही है।

घटना उस समय हुई जब वसंत विहार चौक स्थित महालक्ष्मी ज्वेलरी के संचालक संतोष तिवारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। बीएसएनएल ऑफिस गली के पास एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। जैसे ही वे बाहर निकले, हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के आभूषण, नकदी और उनकी कार लूट ली।

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने छह महीने तक किराये के मकान में रहकर रेकी की थी। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने उन्हें ट्रैक किया। उत्तर प्रदेश एटीएस के सहयोग से गिरफ्तारी संभव हो सकी।

गंभीर रूप से घायल संतोष तिवारी का इलाज जारी है। उनके सिर पर गहरे घाव आए हैं और करीब 50 टांके लगे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरे घटनाक्रम का आधिकारिक खुलासा करेगी।

  • Related Posts

    पेट्रोल पंप को फूंकने की कोशिश, सिगरेट के चक्कर में युवक ने लगा दी आग; आरोपी इमरान गिरफ्तार देखें वीडियो

      रायपुर (छत्तीसगढ़): राजधानी रायपुर के बिरगांव इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिरफिरे युवक ने पेट्रोल पंप पर लाइटर जलाकर भीषण आग लगा दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी इमरान कुरैशी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, बिरगांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर दो युवक बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। बाइक की पिछली सीट पर बैठा युवक नीचे उतरा और बेखौफ होकर सिगरेट जलाने लगा। जब उसके साथी ने उसे पंप पर आग के खतरे को लेकर टोका, तो आरोपी ने संभलने के बजाय तैश में आकर लाइटर से सीधे पेट्रोल नोजल के पास आग लगा दी। आग लगते ही पेट्रोल डाल रहे कर्मचारी ने घबराकर नोजल को झटके से नीचे गिराया, जिससे आग की लपटें और फैल गईं। इस दौरान आग लगाने वाला बदमाश खुद भी लपटों की चपेट में आते-आते बचा और मौके से भाग निकला। बड़ी अनहोनी टली: पंप कर्मियों की सूझबूझ और फुर्ती की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशामक यंत्रों (Fire Extinguishers) का उपयोग कर आग पर काबू पाया, वरना एक बड़ा विस्फोट हो सकता था। पुलिस की कार्रवाई घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी शुरू की। मुख्य आरोपी: इमरान कुरैशी। स्थिति: दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। धाराएं: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थानों पर ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग न करें, यह न केवल कानूनी अपराध है बल्कि जान-माल के लिए बेहद खतरनाक है।

    लैलूंगा: दोस्ती के बहाने बुलाकर दो नाबालिग सहेलियों से अनाचार, पुलिस ने ‘राहुल’ और उसके साथी को दबोचा

      रायगढ़/जशपुर: सोशल मीडिया और मोबाइल के जरिए दोस्ती कर नाबालिगों को हवस का शिकार बनाने का एक शर्मनाक मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने न केवल शादी का झांसा देकर नाबालिग को बुलाया, बल्कि उसकी सहेली के साथ भी जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, जशपुर जिले की एक 17 वर्षीय किशोरी का संपर्क दिसंबर 2025 में ओमप्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा से हुआ था। राहुल ने खुद को प्रेम जाल में फंसाकर पीड़िता को शादी का सपना दिखाया। 14 फरवरी को जब उसने मिलने के लिए बुलाया, तो पीड़िता अपनी 16 वर्षीय सहेली को लेकर लैलूंगा पहुँची। आरोपी ओमप्रकाश अपने दोस्त जयकिशन धोबा के साथ मोटरसाइकिल (CG 13 MU 3456) लेकर लैलूंगा के अटल चौक पहुँचा। वहां से दोनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर ग्राम सोनाजोरी के पास स्थित सुनसान जंगल में ले जाया गया। मुख्य कृत्य: जंगल के अंधेरे में मुख्य आरोपी ओमप्रकाश ने अपनी कथित प्रेमिका और फिर उसकी सहेली के साथ जबरदस्ती अनाचार किया। धमकी: विरोध करने पर आरोपियों ने लड़कियों को मारपीट की धमकी दी और किसी को न बताने का दबाव बनाया। पीड़िताओं की हिम्मत और शिकायत के बाद लैलूंगा पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। पुलिस ने मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं: अपराध क्रमांक 50/2026: धारा 70 (BNS) एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट। अपराध क्रमांक 51/2026: धारा 70 (BNS) एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट। गिरफ्तार आरोपियों की प्रोफाइल: मुख्य आरोपी: ओमप्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा (22 वर्ष), निवासी ग्राम किलकिला। सहयोगी: जयकिशन धोबा (20 वर्ष), निवासी ग्राम टुरटुरा। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त कर ली है। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

    अन्य खबरे

    कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब पर संगोष्ठी, युवाओं ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प

    कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब पर संगोष्ठी, युवाओं ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प

    पेट्रोल पंप को फूंकने की कोशिश, सिगरेट के चक्कर में युवक ने लगा दी आग; आरोपी इमरान गिरफ्तार देखें वीडियो

    पेट्रोल पंप को फूंकने की कोशिश, सिगरेट के चक्कर में युवक ने लगा दी आग; आरोपी इमरान गिरफ्तार देखें वीडियो

    लैलूंगा: दोस्ती के बहाने बुलाकर दो नाबालिग सहेलियों से अनाचार, पुलिस ने ‘राहुल’ और उसके साथी को दबोचा

    लैलूंगा: दोस्ती के बहाने बुलाकर दो नाबालिग सहेलियों से अनाचार, पुलिस ने ‘राहुल’ और उसके साथी को दबोचा

    रायगढ़ में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

    रायगढ़ में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

    बिलासपुर में 3.5 करोड़ की लूट का खुलासा, यूपी से चार आरोपी हिरासत में

    बिलासपुर में 3.5 करोड़ की लूट का खुलासा, यूपी से चार आरोपी हिरासत में

    केंद्रीय जेल बिलासपुर में सनसनी: कैदी ने हंसिया से गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश

    केंद्रीय जेल बिलासपुर में सनसनी: कैदी ने हंसिया से गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश