छह माह बाद भी नहीं ज्वाइनिंग, 11 शिक्षक रडार पर जेडी का बड़ा एक्शन: डीईओ–बीईओ की जांच टीम गठित, बर्खास्ती तक की तैयारी

 

✍️ भागीरथी यादव 

 

जिले में शिक्षक युक्तियुक्तकरण को करीब छह माह बीत चुके हैं, लेकिन अब भी 11 मिडिल स्कूल शिक्षक नए स्कूलों में पदभार ग्रहण किए बिना बैठे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन शिक्षकों के अभ्यावेदन पहले ही अमान्य घोषित किए जा चुके हैं। इसके बावजूद जानबूझकर ज्वाइनिंग नहीं देने से बच्चों की पढ़ाई गंभीर रूप से बाधित हो रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त संचालक (जेडी) आरपी आदित्य ने कड़ा रुख अपनाया है। जेडी ने डीईओ और बीईओ की संयुक्त जांच टीम गठित कर ऐसे शिक्षकों के खिलाफ जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से पदभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

जून में हुआ था युक्तियुक्तकरण, 750 से अधिक शिक्षक प्रभावित

शासन के आदेश पर जून माह में जिले में करीब साढ़े सात सौ शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया था। शहर व आसपास के स्कूलों में आवश्यकता से अधिक पदस्थ शिक्षकों को शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय स्कूलों में भेजा गया।

कई शिक्षक हाईकोर्ट पहुंचे, जहां से कुछ को राहत मिली। वहीं, हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला और संभाग स्तरीय समितियों में भी अभ्यावेदन प्रस्तुत किए गए।

हालांकि 11 मिडिल स्कूल शिक्षकों को कोई राहत नहीं मिली और उनके आवेदन अमान्य कर दिए गए।

वेतन पहले ही रोका, अब सेवा पर संकट

शासन के आदेश पर इन शिक्षकों का वेतन पहले ही रोका जा चुका है, फिर भी वे नए स्कूलों में उपस्थित दर्ज नहीं करा रहे। अब जेडी स्तर से कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, जांच के बाद नौकरी जाने तक की कार्रवाई संभव है।

निलंबन नहीं, सीधे बर्खास्ती की तैयारी

दूर-दराज के स्कूलों में जाने से बच रहे शिक्षकों पर अब निलंबन की जगह सीधे बर्खास्ती का रास्ता अपनाया जा सकता है। अधिकारियों का मानना है कि निलंबन से शिक्षकों को लाभ मिलता है, इसलिए अब शासन को बर्खास्ती की अनुशंसा या ब्रेक इन सर्विस जैसी कठोर कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।

प्राइमरी स्कूल के 9 शिक्षक भी घेरे में

मामला यहीं नहीं थमा है। जिले के प्राइमरी स्कूलों के 9 शिक्षक भी नई पोस्टिंग मिलने के बावजूद पदभार ग्रहण नहीं कर रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी डीईओ को सौंपी गई थी, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए।

इसे लेकर संयुक्त संचालक ने डीईओ को सख्त निर्देश दिए हैं। संकेत हैं कि इन शिक्षकों के खिलाफ भी जल्द जांच दल गठित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों की पढ़ाई से समझौता नहीं

प्रशासन का साफ संदेश है—शासन के आदेशों की अवहेलना और बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट के बाद जिले में अब तक की सबसे सख्त शिक्षक कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

  • Related Posts

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 मार्च को मृतका के भाई सहलू राम ने थाना सन्ना में बहन के घर में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस को हत्या के संकेत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग में कठोर वस्तु से गंभीर चोट लगने के कारण मौत होना पाया गया। जांच में सामने आया कि 5 मार्च को घर में विवाद के बाद मृतका के पति ठूपन राम, सौतन फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर जादू-टोना के शक में उसे झोपड़ी में ले जाकर हमला किया। आरोपियों ने लकड़ी का डंडा गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया गया। पुलिस ने मामले में ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह