महात्मा गांधी दर्शन सर्वधर्म प्रार्थना का आगाज,सुबह सबेरे पांच बजे पंहुचने का आह्वान

कोरबा/ महात्मा गांधी दर्शन मानिकपुर संस्था के संयोजक सुरेशचंद्र रोहरा में बताया कि महात्मा गांधी की जन्म जयंती की अवसर पर 2 अक्टूबर, बुधवार को प्रातः काल 5 बजे अपना सभा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने समस्त गांधीवादियों गांधी प्रेमियों से विनम्र निवेदन किया है कि महात्मा गांधी की जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जी के सिद्धांतों को आत्मसात करें और प्रार्थना सभा में भागीदारी करें। अगर सुबह किसी कारण वश् आप कार्यक्रम प्रार्थना सभा में शिरकत नहीं कर पा रहे हैं तो अपने घर पर ही महात्मा गांधी को नमन करते हुए प्रार्थना करें। इस अवसर पर डॉक्टर गुलाब राय पंजवानी, अधिवक्ता बीके शुक्ला, सनंद दास दीवान, कमल सर विद्या, कन्हैया सोनी ने सभी से आग्रह किया है कि महात्मा गांधी की जयंती सादगी के साथ उनके विचारों पर चलने का संकल्प लेने की भावना के साथ मनाई जानी चाहिए। गांधी जयंती पर प्रार्थना सभा का यह अभिनव आयोजन कोतवाली थाना के सामने स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर रखा गया है।

  • छत्तीसगढ़:- अंतिम संस्कार के दौरान शव छोड़कर भागे लोग, जब मधुमक्खियों ने किया हमला

    दुर्ग/ भाठापारा निकुम (दुर्ग) में एक वृध्द महिला की मौत होने के बाद अंतिम यात्रा को लेकर परिवारजन व सैकड़ों ग्रामीणजन शाम को 4 बजे श्मशान घाट दाह संस्कार करने पहुंचे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इससे अफरा तफरी मच गई, वहीं कई लोगों को कई डंक लगने से ग्रामीणजन दहशत के चलते शव को छोड़ कर भागे, फिर घायल मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम इलाज कराने पहुंचे, तो डॉक्टर ही नहीं थे. दर्द से कराह रहे मरीज मजबूरी में निजी क्लीनिक में इलाज करवाये. वहीं ग्राम निकुम के मधुक्खी के डंक से घायल राजकुमार साहू ने कहा कि निकुम में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है.

    समय पर डॉक्टर नहीं मिलते स्टाफ भी नहीं रहता है। गौर हो कि बीते कुछ दिन पहले ही दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने अस्पताल का निरीक्षण किया फिर भी यहां की व्यवस्था बदहाल है। विधानसभा चुनाव के बाद से आज तक जीवनदीप समिति की बैठक भी नहीं हुई. समय पर डॉक्टर नहीं पहुंचते है जिसके कारण निजी डॉक्टरों के पास जाना मजबूरी बन गई. ग्राम पंचायत निकुम के पंच धमेन्द्र साहू ने बताया कि ग्राम पंचायत निकुम समय रहते उस मधुमक्खी के छत्ते को हटाये, ताकि निकट भविष्य में ऐसी घटना न हो. सरपंच को सूचना दे दी गई. मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी दुर्ग डॉ. जेपी मेश्राम ने कहा कि समय पर स्टाप अस्पाताल पहुंचे, लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी. ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले.

  • Related Posts

    कोरबा: दर्री एनटीपीसी प्लांट रोड के सी-जेन मार्ग पर चल रहा प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जों पर कार्रवाई जारी देखें वीडियो

      ✍️ भागीरथी यादव   कोरबा। दर्री क्षेत्र स्थित एनटीपीसी प्लांट रोड के सी-जेन (C-Gen) मार्ग पर लंबे समय से जमे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार सुबह भारी पुलिस बल और राजस्व अमले के साथ पहुँची टीम ने मार्ग के भीतर बनाए गए अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। सुबह से मचा हड़कंप जैसे ही प्रशासनिक अमला सी-जेन मार्ग पहुँचा, क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वर्षों से कब्जा कर बनाए गए कच्चे-पक्के ढांचों और कथित फॉर्म हाउस पर सीधी कार्रवाई की गई। स्थानीय स्तर पर लगातार मिल रही शिकायतों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। बुलडोजर से हटाए गए अवैध निर्माण कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे और अंदरूनी हिस्सों में किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर एक-एक कर तोड़ा गया। प्रशासन का कहना है कि यह मार्ग सार्वजनिक उपयोग और औद्योगिक आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करना आवश्यक है।   कड़े सुरक्षा इंतजाम अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और कार्रवाई व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाई गई। दर्री तहसीलदार मैडम ने दी समझाइश दर्री की तहसीलदार ने मौके पर मौजूद लोगों से शांतिपूर्वक सहयोग करने की अपील की और स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा सी-जेन मार्ग अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाता।    किस तरह बुलडोजर से अवैध निर्माण ढहाए गए और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर स्थिति संभाली।

    स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने बदली रणनीति, गांव से खेतों तक पहुंचकर कर रहे ग्रामीणों की जांच

    बीजापुर – “मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़” अभियान के तहत भोपालपटनम ब्लॉक में भी मलेरिया जांच कार्य तेज़ी से जारी है। लेकिन इस आदिवासी बहुल अंचल में स्वास्थ्य टीम को खास किस्म की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, खेती- किसानी का मौसम होने के कारण सुबह होते ही ग्रामीण खेतों की ओर निकल जाते हैं, जिससे घरों में ग्रामीण नहीं मिल पा रहे हैं। इस स्थिति ने जांच अभियान की गति को प्रभावित किया, लेकिन स्वास्थ्य टीमों ने हार मानने की बजाय, सोच में लचीलापन और कार्य में नयापन अपनाया। अब टीम के सदस्य गांव के गलियारों से निकलकर सीधे खेतों की मेड़ों पर पहुंच रहे हैं। जहां किसान धान की रोपाई में जुटे हैं, वहां स्वास्थ्य कर्मी भी मेडिकल किट लेकर खड़े मिलते हैं। “अब जांच वहीं, जहां काम चल रहा है” स्वास्थ्य विभाग की नई नीति स्वास्थ्य विभाग ने इस क्षेत्र में ‘वर्कप्लेस सर्विलांस’ का तरीका अपनाया है, जिसमें व्यक्ति को उसके कार्यस्थल यानी खेत, जंगल या चरागाह पर ही जाकर जांच की जा रही है। टीमें अब गांव के नक्शों से ज़्यादा खेतों के रास्तों को पहचानने लगी हैं। कंधे पर दवा- बक्सा, हाथ में स्लाइड और पीठ पर भरोसा लिए ये स्वास्थ्य योद्धा अब सुबह- सवेरे खेतों में पहुंच रहे हैं। कभी कीचड़ भरी मेंड़ पर रुककर, कभी किसी पेड़ की छांव में बैठकर, तो कभी फावड़ा पकड़े ग्रामीण के पास खड़े होकर, टीम के लोग मलेरिया की जांच कर रहे हैं, दवा बांट रहे हैं और लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। शुरुआत में लोग झिझकते थे, लेकिन अब टीम की मेहनत देखकर खुद ग्रामीण जांच के लिए आगे आ रहे हैं। कई जगहों पर लोग खुद अपने साथियों को बुलाकर टेस्ट करा रहे हैं। डॉ चलपति राव, बीएमओ, भोपालपटनम “खेती का समय होने से ग्रामीण दिनभर खेतों में रहते हैं, जिससे गांव में मलेरिया जांच में कठिनाई आ रही है। ऐसे में हमारी टीम अब खेतों और कार्यस्थलों पर जाकर जांच कर रही है। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति जांच से वंचित न रहे। ग्रामीणों से सहयोग की अपील है ताकि हम मिलकर क्षेत्र को मलेरिया मुक्त बना सकें।”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह