पंचवटी पहाड़ पर 50 फीट ऊंची शिव प्रतिमा तैयार, महाशिवरात्रि पर होगा लोकार्पण

✍️ भागीरथी यादव

 

 

चिरमिरी। हल्दीबाड़ी रेस्ट हाउस रोड स्थित पंखा दफाई के समीप पंचवटी पहाड़ पर 50 फीट ऊंची भव्य भगवान शिव की प्रतिमा का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। नगर निगम चिरमिरी द्वारा लगभग 49 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह विशाल प्रतिमा महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं को समर्पित की जाएगी।

15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, आरती एवं विशाल भोग-भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर नगरवासियों और शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

यह शिव प्रतिमा पंचवटी पहाड़ पर स्थानीय भूमि तल से लगभग 1000 मीटर तथा समुद्र तल से करीब 2000 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित की गई है। ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यह प्रतिमा चिरमिरी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से अत्यंत आकर्षक एवं अलौकिक प्रतीत होती है। पहाड़ तक जाने वाले मार्ग पर की गई प्रकाश व्यवस्था तथा प्रतिमा के समीप स्थापित दूधिया रोशनी रात्रि में इसकी भव्यता को और बढ़ा देती है।

संकल्प पूरा: स्थापना तक तीन शिवभक्त रहे नंगे पांव

प्रतिमा स्थापना को लेकर क्षेत्र के अधिवक्ता पतिराज सिंह, पूर्व एल्डरमैन उमाशंकर अलगमकर एवं समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव ने विशेष संकल्प लिया था। उन्होंने प्रण किया था कि जब तक पंचवटी पहाड़ पर महादेव की प्रतिमा की विधिवत स्थापना नहीं हो जाती, तब तक वे नंगे पांव रहेंगे। भीषण ठंड, गर्मी और वर्षा के बावजूद उन्होंने अपना संकल्प निभाया, जो अब 15 फरवरी को पूर्ण होगा। तीनों ने इसे भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक बताया है।

  • Related Posts

    बीजापुर में 30 किलो आईईडी बरामद, बड़ी नक्सली साजिश नाकाम

      बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी नक्सली साजिश को समय रहते विफल कर दिया। आवापल्ली–मुरदण्डा सड़क मार्ग पर मुरदण्डा कैंप से करीब 3 किलोमीटर दूर 30 किलो का आईईडी बरामद किया गया। 12 फरवरी को सीआरपीएफ की 196वीं और 170वीं बटालियन की संयुक्त टीम डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी। तलाशी के दौरान जवानों को सड़क किनारे गहराई में दबा भारी विस्फोटक मिला। सूचना पर बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) मौके पर पहुंचा और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया। विस्फोट से सड़क पर गड्ढा हो गया, जिसे तुरंत भरकर आवागमन बहाल किया गया। समय रहते कार्रवाई से संभावित बड़ी जनहानि टल गई है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है।

    रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

        रायपुर। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान राजधानी में संचालित हो रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं कबीर नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 लाख रुपये नकद सहित कुल लगभग 19.70 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को 11 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि कबीर नगर थाना क्षेत्र के फेस-02 तिरंगा चौक के पास ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संयुक्त टीम ने दबिश दी। रेड के दौरान कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया गिरफ्तार आरोपियों में दीपक सचदेवा (30), गौरव सचदेवा (29), ऋषभ रंगलानी (30) और ओम खेमानी (30) शामिल हैं। सभी आरोपी रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। जांच में सामने आया कि आरोपी ramco777.com, wood777.com और powerexch.com जैसी ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइटों पर मास्टर आईडी बनाकर कमीशन के आधार पर अन्य लोगों को आईडी उपलब्ध कराते थे। वे सट्टा खेलने वालों को आईडी बेचकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे थे। लेन-देन के लिए कथित “म्यूल खातों” का उपयोग किया जा रहा था, जो किराये पर लिए गए थे। पुलिस अब संबंधित खाताधारकों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 लाख रुपये नकद, 7 मोबाइल फोन, 4 बैंक पासबुक, 1 चेकबुक तथा 27 एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 19.70 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

    अन्य खबरे

    बीजापुर में 30 किलो आईईडी बरामद, बड़ी नक्सली साजिश नाकाम

    बीजापुर में 30 किलो आईईडी बरामद, बड़ी नक्सली साजिश नाकाम

    रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

    रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

    चिरमिरी में 3 करोड़ का मंगल भवन बदहाल, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के स्टे से अटका प्रोजेक्ट

    चिरमिरी में 3 करोड़ का मंगल भवन बदहाल, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के स्टे से अटका प्रोजेक्ट

    मनेन्द्रगढ़ में ‘युवा संवाद बजट 2026’ का आयोजन

    मनेन्द्रगढ़ में ‘युवा संवाद बजट 2026’ का आयोजन

    पंचवटी पहाड़ पर 50 फीट ऊंची शिव प्रतिमा तैयार, महाशिवरात्रि पर होगा लोकार्पण

    पंचवटी पहाड़ पर 50 फीट ऊंची शिव प्रतिमा तैयार, महाशिवरात्रि पर होगा लोकार्पण

    बुजुर्ग ने अवैध कटाई और कब्जे की शिकायत की, डीएफओ ने एसडीओ को सौंपी जांच

    बुजुर्ग ने अवैध कटाई और कब्जे की शिकायत की, डीएफओ ने एसडीओ को सौंपी जांच