TI समेत 67 पुलिसकर्मियों का तबादला, जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखें आदेश

Oplus_16908288

✍️ भागीरथी यादव 

 

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 26 मार्च 2026।

जिले के पुलिस विभाग में एक बड़ा तबादला आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी सूची में निरीक्षक (TI) समेत कुल 67 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

आदेश के अनुसार निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को विभिन्न थानों, चौकियों एवं शाखाओं में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों को भी इस फेरबदल में शामिल किया गया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह तबादला कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है।

सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

इस बड़े फेरबदल को जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।