दुर्ग में क्रिप्टो निवेश के नाम पर 3.08 करोड़ की ठगी, 76 निवेशक बने शिकार

✍️ भागीरथी यादव

 

 

दुर्ग/भिलाई।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पैसा दोगुना करने और हर महीने 6 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर 76 निवेशकों से 3 करोड़ 8 लाख रुपए की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी ने फाइनेंस अप इन्वेस्टमेंट कंसल्टेंसी के नाम से संस्था संचालित कर निवेशकों को क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में निवेश कराने का लालच दिया। शुरुआत में ब्याज देकर भरोसा जीता गया, लेकिन बाद में आरोपी ऑफिस में ताला लगाकर फरार हो गया।

निवेशकों की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हार्दिक कुदेषिया (22), निवासी शांति नगर भिलाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से आईफोन 16 प्रो, लैपटॉप, रुपए गिनने की मशीन, निवेशकों के इकरारनामे समेत कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।

20 लाख लगाकर भी ठगे गए निवेशक

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2025 को एक पीड़ित ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि मार्च 2025 में उसकी पहचान हार्दिक कुदेषिया से हुई थी। आरोपी ने खुद को क्रिप्टो ट्रेडिंग का विशेषज्ञ बताते हुए हर महीने 6 प्रतिशत मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने अपने और अपने पिता अनुराग के खातों से ऑनलाइन व नकद माध्यम से कुल 20 लाख रुपए निवेश कर दिए।

शुरुआत में दिया मुनाफा, फिर हुआ खेल खत्म

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने शुरुआती कुछ महीनों तक नियमित ब्याज दिया, जिससे निवेशकों का भरोसा और गहरा हो गया। इसी तरह अन्य निवेशकों को भी जोड़ा गया। एक अन्य पीड़ित भुषण लाल साहू ने भी 4 लाख रुपए निवेश किए। देखते ही देखते 76 लोग इस जाल में फंस गए।

अक्टूबर 2025 तक निवेशकों को मुनाफा मिलता रहा, लेकिन नवंबर आते-आते भुगतान पूरी तरह बंद हो गया। जब निवेशक अग्रसेन चौक, नेहरू नगर सुपेला स्थित ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी निवेशकों का पैसा लेकर फरार हो चुका है।

कई बैंकों में जमा कराई रकम, क्रिप्टो ट्रेडिंग का दावा

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वर्ष 2024 में फाइनेंस अप इन्वेस्टर एंड कंसल्टेंसी के नाम से कार्यालय खोला था। निवेशकों से बाकायदा इकरारनामे बनवाए जाते थे। रकम बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक के खातों में जमा कराई जाती थी।

इसके बाद मोबाइल में बाइनेस एप डाउनलोड कर भारतीय रुपए को डॉलर में बदलकर क्रिप्टो ट्रेडिंग करने का दावा किया जाता था। आरोपी मुनाफे का 6 प्रतिशत निवेशकों को और 3 प्रतिशत अपने एजेंटों को देता था, जबकि शेष राशि खुद रख लेता था।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी हार्दिक कुदेषिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 318(2), 318(4) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।

  • Related Posts

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे मांगने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 1 फरवरी 2026 की शाम ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया था। उस समय प्रार्थी की एक महिला मित्र भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी शाम को होने की बात कहकर रोशनी खुंटे ने पहले ही अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद उसने प्रार्थी और उसकी महिला मित्र को कमरे में भेजकर संबंध बनाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपिया ने गुप्त रूप से मोबाइल छुपाकर उनका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद आरोपिया रोशनी खुंटे ने प्रार्थी के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजते हुए पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की बात कहकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने आरोपिया रोशनी खुंटे (28 वर्ष), पति करन खुंटे, निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी अलग से की है। मामले की आगे की जांच जारी है।  

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ✍️ भागीरथी यादव   तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते खोलने में लाएं तेजी, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश   बीजापुर। जिले में संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर संबित मिश्रा ने अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नियद नेल्लानार क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने तथा स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नियद नेल्लानार क्षेत्रों सहित आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते शीघ्र खोलने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकांश शासकीय योजनाओं की राशि सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित होती है, इसलिए सभी हितग्राहियों का बैंक खाता होना आवश्यक है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए कहा। इस दौरान डीएफओ रमेश जांगड़े और इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक संदीप बलगा ने अधिकारियों को फील्ड भ्रमण के दौरान शाखकर्तन कार्यों का निरीक्षण करने तथा ग्रामीणों को जंगल में आग न लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगने से जैव विविधता को नुकसान पहुंचता है और मिट्टी की उर्वरता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बैठक में वर्तमान समय में चल रहे महुआ संग्रहण कार्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को महुआ और इमली के समर्थन मूल्य की जानकारी देने तथा वनोपज को समर्थन मूल्य से कम कीमत पर नहीं बेचने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

    अन्य खबरे

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा