रायपुर श्याम नगर में खूनखराबा, पुरानी रंजिश ने ली युवक की जान

✍️ भागीरथी यादव

 

रायपुर – राजधानी रायपुर के श्याम नगर इलाके में रविवार रात पुरानी रंजिश एक बार फिर खूनी वारदात में बदल गई। चाकूबाजी की इस घटना में भनपुरी निवासी आदित्य कुर्रे की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अभय सारथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। शराबखोरी के दौरान पुराने विवाद ने तूल पकड़ा और देखते ही देखते चाकू चल गए। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। तेलीबांधा पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। खून से सनी गली और संघर्ष के निशान घटना की भयावहता बयां कर रहे हैं।

  • Related Posts

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया आरक्षक

        रायपुर। सूखे नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने ही विभाग के एक आरक्षक को अवैध मादक पदार्थ बेचते हुए गिरफ्तार किया है। इस घटना के सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु बर्मन (34) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में रायपुर में पदस्थ था। वह मूल रूप से कबीरधाम जिले का निवासी है और पुलिस लाइन स्थित जनता कॉलोनी में रह रहा था। ऐसे हुई कार्रवाई पुलिस को 11 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि मठपारा क्षेत्र में नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे एक व्यक्ति एक्सिस वाहन (CG-04-PW-1372) में बैठकर चिट्टा (हेरोइन) बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से प्लास्टिक की पुड़िया में रखा लगभग 1 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 8 हजार रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), सहायक पुलिस आयुक्तों तथा थाना टिकरापारा और आजाद चौक की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सोर्स से डेस्टिनेशन तक जांच पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। मादक पदार्थ कहां से आया और किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था, इसकी एंड-टू-एंड जांच की जा रही है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।

    CBSE बोर्ड का बड़ा फैसला: अब डिजिटल होगी 12वीं की कॉपियों की जांच, ‘ऑन स्क्रीन मार्किंग’ सिस्टम लागू

      रायपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी मूल्यांकन प्रक्रिया को हाई-टेक बनाते हुए कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए On Screen Marking System (OSMS) अपनाने का निर्णय लिया है। अब शिक्षकों को हाथ में पेन लेकर नहीं, बल्कि कंप्यूटर स्क्रीन पर कॉपियां जांचनी होंगी। कैसे काम करेगा नया सिस्टम? डिजिटल स्कैनिंग: छात्रों की फिजिकल उत्तरपुस्तिकाओं को हाई-क्वालिटी में स्कैन कर सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा। कंप्यूटर पर मार्किंग: परीक्षक लैपटॉप या कंप्यूटर की स्क्रीन पर कॉपियां देखकर वहीं अंक दर्ज करेंगे। मार्किंग स्कीम: जांच पूरी तरह से बोर्ड द्वारा निर्धारित सॉफ्टवेयर आधारित मार्किंग स्कीम पर आधारित होगी। छात्रों और बोर्ड को होने वाले बड़े फायदे त्रुटिहीन परिणाम: डिजिटल सिस्टम से अंकों की गिनती में होने वाली मानवीय भूल (Human Error) की संभावना खत्म हो जाएगी। जल्द आएंगे नतीजे: कॉपियों को एक शहर से दूसरे शहर भेजने का समय बचेगा, जिससे रिजल्ट जल्दी घोषित हो सकेंगे। पारदर्शिता: हर कॉपी का डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा, जिससे पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) और क्रॉस-चेकिंग की प्रक्रिया और भी सटीक और आसान हो जाएगी। स्टेप मार्किंग का लाभ: सॉफ्टवेयर यह सुनिश्चित करेगा कि छात्र को उसके द्वारा लिखे गए सही स्टेप्स और लॉजिक के पूरे अंक मिलें। भविष्य की योजना CBSE ने संकेत दिए हैं कि यदि 12वीं कक्षा में यह प्रयोग सफल रहता है, तो आगामी सत्रों में कक्षा 10वीं की कॉपियों की जांच भी इसी आधुनिक ‘ऑन स्क्रीन’ तरीके से की जाएगी।  

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह