कांकेर जिले के चारामा में पंचायत व्यवस्था ठप, सरपंच संघ का प्रशासन पर गंभीर आरोप

✍️ भागीरथी यादव

 

 

एक साल से विकास कार्य बंद, डीएमएफ व मनरेगा राशि रोके जाने का दावा

कांकेर/चारामा। कांकेर जिले के चारामा विकासखंड में पंचायत स्तर की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। विकास कार्यों के ठप होने से ग्रामीण अंचलों में जनकल्याणकारी योजनाएं केवल कागजों तक सिमटकर रह गई हैं। यह गंभीर आरोप चारामा विकासखंड सरपंच संघ एवं पंचों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लगाए।

सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले लगभग एक वर्ष से ग्राम पंचायतों में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हो पा रहा, जिससे आम ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि पंचायतों में केवल जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का काम ही हो रहा है, जबकि विकास से जुड़ी अधिकांश योजनाएं पूरी तरह बंद पड़ी हैं।

64 पंचायतों की डीएमएफ राशि रोके जाने का आरोप

सरपंच संघ ने आरोप लगाया कि चारामा विकासखंड की 64 ग्राम पंचायतों को मिलने वाली डीएमएफ (जिला खनिज निधि) की राशि रोकी गई है, जिससे सड़क, नाली, पेयजल, भवन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

मनरेगा ठप, ग्रामीण बेरोजगारी बढ़ी

संघ का कहना है कि मनरेगा योजना के तहत रोजगारमूलक कार्य शुरू नहीं हो पा रहे, जिससे ग्रामीण मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। वहीं 15वें वित्त आयोग की राशि समय पर जारी नहीं होने से पंचायतों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

कलेक्टर की अनुपस्थिति और कथित दुर्व्यवहार पर नाराजगी

प्रेस वार्ता के दौरान सरपंच संघ ने जिला प्रशासन के रवैये पर भी नाराजगी जाहिर की। संघ का आरोप है कि जब भी सरपंच अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिलने जाते हैं, तो या तो उन्हें अनुपस्थित बताया जाता है या फिर कथित रूप से दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है, जिससे जनप्रतिनिधियों का अपमान हो रहा है।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन

सरपंच संघ ने जिला प्रशासन से जल्द सभी लंबित मांगों का समाधान करने की मांग की है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो आगामी दिनों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त