न्यायधानी में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: बुलेट-जावा के शौकीन शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े, लाखों का मशरूका बरामद

✍️ भागीरथी यादव 

 

 

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने शहर में सक्रिय एक शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरोह को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है।

सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के मुख्य सरगना आयुष एक्का सहित दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से 5 महंगी मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी बाजार में कीमत 3 लाख रुपये से अधिक है।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह विशेष रूप से बुलेट, पल्सर और जावा जैसी स्पोर्ट्स बाइक को निशाना बनाता था।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से कटर, हथौड़ी और मास्क जैसे उपकरण भी मिले हैं, जिनका उपयोग वे सूने मकानों के ताले तोड़ने में करते थे।

गिरोह का एक अन्य सदस्य हरिओम जोशी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

  • Related Posts

    शादी की खुशियों के बीच खून-खराबा, युवक पर धारदार हथियार से हमला

          तखतपुर में एक विवाह समारोह उस समय सनसनी में बदल गया, जब खुशियों से भरे माहौल में अचानक हिंसक वारदात हो गई। तखतपुर हाईस्कूल के पास स्थित पाल मंगलम भवन में आयोजित शादी समारोह के दौरान रायपुर के टिकरापारा निवासी एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस हमले में पीड़ित की उंगली कटकर अलग हो गई, जिससे समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, रायपुर के टिकरापारा निवासी विजय धनगर 5 फरवरी को शादी समारोह में शामिल होने तखतपुर आए थे। कार्यक्रम के दौरान उनकी अजय पाली से सामान्य बातचीत और हंसी-मजाक चल रहा था। इसी बीच अजय पाली का पुत्र राज पाली उर्फ सोमू (23 वर्ष) वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि इसके बाद राज पाली ने अचानक धारदार हथियार से विजय धनगर पर हमला कर दिया, जिससे उनके बाएं हाथ की मध्य उंगली कटकर अलग हो गई। खून से लथपथ हालत में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 एवं 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर शादी जैसे पारिवारिक आयोजनों में बढ़ती असहिष्णुता और हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    बिलासपुर: दूसरी लड़की से संबंध के शक में प्रेमिका ने प्रेमी के सीने में उतारा चाकू, युवक की मौके पर ही मौत

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर: न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शुभम विहार शिक्षक कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चरित्र शंका और आपसी विवाद के चलते एक युवती ने अपने ही प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मुख्य घटनाक्रम मृतक की पहचान कांता प्रसाद सूर्यवंशी (निवासी ग्राम कर्रा, रतनपुर) के रूप में हुई है, जो उसलापुर स्थित एक होटल में काम करता था। आरोपी युवती रौशनी सूर्यवंशी (निवासी झालमला, वर्तमान निवास कुदूदंड) मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे कांता प्रसाद के किराए के कमरे पर पहुँची थी। हत्या की वजह: शक और मोबाइल ब्लॉक करना पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे दो मुख्य कारण सामने आए हैं: तीसरी लड़की का दखल: रौशनी को संदेह था कि कांता प्रसाद का किसी अन्य लड़की के साथ प्रेम संबंध चल रहा है। नंबर ब्लॉक करना: युवक ने युवती का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था, जिससे वह काफी नाराज थी। कमरे के भीतर इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि आवेश में आकर रौशनी ने पास रखे चाकू से कांता के सीने पर घातक वार कर दिया। हमले के कारण अत्यधिक रक्तस्राव होने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। वर्तमान स्थिति: आरोपी युवती पुलिस अभिरक्षा में है। पूछताछ के बाद उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले में आगे के साक्ष्य जुटा रही है।

    अन्य खबरे

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर ताला: कोरबा के ECRP वार्ड से डॉक्टर-स्टाफ नदारद, तड़पते रहे मरीज

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर ताला: कोरबा के ECRP वार्ड से डॉक्टर-स्टाफ नदारद, तड़पते रहे मरीज

    अंबिकापुर में गैंगवार की आहट: होटल कारोबारी और भाजपा नेता के रिश्तेदार के बीच चली गोलियां, इलाके में दहशत

    अंबिकापुर में गैंगवार की आहट: होटल कारोबारी और भाजपा नेता के रिश्तेदार के बीच चली गोलियां, इलाके में दहशत

    भरोसे का कत्ल: बांगो में मासूम से दरिंदगी, लकड़ी बीनने के बहाने पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार

    भरोसे का कत्ल: बांगो में मासूम से दरिंदगी, लकड़ी बीनने के बहाने पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार

    बलरामपुर: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 4 ट्रैक्टर जब्त

    बलरामपुर: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 4 ट्रैक्टर जब्त

    सूरजपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कलेक्टोरेट का घेराव

    सूरजपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कलेक्टोरेट का घेराव

    रायपुर | धान खरीदी केंद्र में बड़ी अनियमितता, सूखत कम दिखाने के लिए बोरों पर डाला गया पानी

    रायपुर | धान खरीदी केंद्र में बड़ी अनियमितता, सूखत कम दिखाने के लिए बोरों पर डाला गया पानी