कोरबा में निर्माणाधीन रेल परियोजना पर बड़ा हमला, लाखों रुपए का लोहा चोरी

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कबाड़ माफिया के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब वे सीधे रेलवे परियोजनाओं को निशाना बना रहे हैं। कुसमुंडा से जटगा के बीच निर्माणाधीन रेल लाइन से चोरों ने रेल पटरी और भारी लोहे की प्लेटें काटकर चोरी कर लीं। इस चोरी में करीब 2 करोड़ रुपये के लोहे के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, गेवरा–पेंड्रा नई रेल लाइन परियोजना के तहत उरगा से पेंड्रा तक लगभग 140 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। इस परियोजना का ठेका शिवाकृति प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया है। इसी दौरान कुसमुंडा से कुचेना-जटगा के बीच लगभग 60 से 65 किलोमीटर क्षेत्र में रेल पटरी और लोहे की प्लेटें गायब पाई गईं।

यह मामला बांकी मोंगरा और कटघोरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जब कंपनी के कर्मचारियों ने साइट का निरीक्षण किया, तब चोरी का खुलासा हुआ। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कबाड़ माफिया की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

इस घटना ने न सिर्फ रेलवे परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि प्रशासन के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गई है।

  • Related Posts

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा, 10 मार्च। कोरबा में हसदेव नदी में नहाने के दौरान डूबे 22 वर्षीय युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद बरामद कर लिया गया। दर्री थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और नगरसेना की गोताखोर टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर नौशाद खान अपने तीन दोस्तों के साथ हसदेव नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक को बहता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन वे उसे नहीं बचा सके और किसी तरह खुद सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद दर्री थाना पुलिस और जिला प्रशासन की नगरसेना गोताखोर टीम ने नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिनों की तलाश के बाद मंगलवार को गोताखोरों को युवक का शव नदी में जलकुंभी के बीच फंसा हुआ मिला, जिसे बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक नौशाद खान दर्री क्षेत्र के जय भगवान गली का निवासी था और सीएसईबी पावर प्लांट में ठेका कर्मचारी के रूप में वेल्डिंग का काम करता था। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। करीब छह माह पहले ही उसकी मां का बीमारी के कारण निधन हो गया था। युवक की मौत की खबर से परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में आरिफ खान को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आरिफ खान ने पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। आरिफ खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत ही संगठन की असली शक्ति होती है। सभी साथियों के सहयोग से जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। आरिफ खान की नियुक्ति पर कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। साथ ही विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

    अन्य खबरे

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार