कोरबा: गांधी पुण्यतिथि पर शराब बिक्री से आक्रोश, युवा कांग्रेस ने आबकारी मंत्री का पुतला फूंका देखें वीडियो

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा।

महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि जैसे पवित्र अवसर पर जिले में शराब की बिक्री जारी रहने को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखा विरोध देखने को मिला। इस मुद्दे पर युवा कांग्रेस कोरबा शहर ने राज्य सरकार और विशेष रूप से कोरबा विधायक एवं आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस दिन पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है, उसी दिन शराब की दुकानें खुली रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। यह निर्णय न केवल गांधी जी के नशामुक्ति के आदर्शों के खिलाफ है, बल्कि कोरबा की जनता और छत्तीसगढ़ महतारी की भावनाओं का भी खुला अपमान है।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टी.पी. नगर स्थित प्रीमियम वाइन शॉप के सामने आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का पुतला दहन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि आबकारी मंत्री होने के नाते श्री देवांगन की नैतिक जिम्मेदारी थी कि बलिदान दिवस पर शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाता, लेकिन ऐसा न कर सरकार ने अपनी संवेदनहीनता उजागर कर दी है।

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी ऐसे राष्ट्रीय और ऐतिहासिक अवसरों पर शराब बिक्री बंद नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान “नशे से नहीं, संस्कार से बनेगा छत्तीसगढ़” जैसे नारे भी लगाए गए।

  • Related Posts

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

        कोरबा। दिनांक 10 मार्च 2026 को सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में धुएँ का गुबार फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों संजय कौशिक, शशांक सिंह, दीपक मानिकपुरी और बलराम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पानी टंकी के पास झाड़ियों और आसपास के क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें ऊँची उठने लगीं, जिससे आसपास के मकानों और अन्य संसाधनों को खतरा पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी के फायर मैन कृत दस तत्काल अपनी फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और साहस की सराहना करते हुए कहा कि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, वहीं लोगों से अपील की गई है कि गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता बरतें।

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा, 10 मार्च। कोरबा में हसदेव नदी में नहाने के दौरान डूबे 22 वर्षीय युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद बरामद कर लिया गया। दर्री थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और नगरसेना की गोताखोर टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर नौशाद खान अपने तीन दोस्तों के साथ हसदेव नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक को बहता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन वे उसे नहीं बचा सके और किसी तरह खुद सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद दर्री थाना पुलिस और जिला प्रशासन की नगरसेना गोताखोर टीम ने नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिनों की तलाश के बाद मंगलवार को गोताखोरों को युवक का शव नदी में जलकुंभी के बीच फंसा हुआ मिला, जिसे बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक नौशाद खान दर्री क्षेत्र के जय भगवान गली का निवासी था और सीएसईबी पावर प्लांट में ठेका कर्मचारी के रूप में वेल्डिंग का काम करता था। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। करीब छह माह पहले ही उसकी मां का बीमारी के कारण निधन हो गया था। युवक की मौत की खबर से परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

    अन्य खबरे

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा