
पाली/कोरबा से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट
पाली क्षेत्र के ग्राम मुड़ापार में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण पाठ के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुकेश जायसवाल विशेष रूप से रामभक्तों के बीच कथा श्रवण हेतु पहुंचे। कार्यक्रम में उन्होंने भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर श्री जायसवाल ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि मनुष्य अपने भीतर के विकारों को दूर कर ले, तो वह स्वयं भगवान श्रीराम के समान आचरण कर सकता है। उन्होंने संत तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया और कहा कि मर्यादा, संयम और सेवा भाव से ही जीवन सार्थक बनता है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों और ग्रामवासियों ने श्री जायसवाल का बुके, माला और श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। उनके सम्मान में देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा।
इस मौके पर भाजपा मंडल हरदीबाजार के महामंत्री अमरनाथ कौशिक ने कहा कि मुड़ापार के ग्रामवासी सौभाग्यशाली हैं, जहां प्रतिदिन विभिन्न रामायण मंडलियों द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ उमड़ रही है और प्रसाद ग्रहण कर भक्तजन पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि श्री कुंवर सिंह राज, लक्ष्मी श्रीवास, शंकर साहु, पितर सिंह, जगतराम साहु, विजय जायसवाल, राजकुमार पटेल, कुंजराम, झुम्मन राज, सागर राम, शारदा यादव, नीतेश पांडेय, गंभीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। आयोजन पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बनकर उभरा।
