टोयोटा शो-रूम के पास ट्रेलर रोककर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव

 

 

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में ट्रेलर वाहन को रोककर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर ट्रेलर चालक से मोबाइल, नकदी और बिल्टी पेपर लूट लिए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी दिन तड़के करीब 3:10 बजे टोयोटा शो-रूम के पास एक टाटा पंच कार में सवार दो युवकों ने ट्रेलर वाहन को रुकवाया। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए वाहन के कागजात (बिल्टी) दिखाने को कहा।

जब चालक कागजात नहीं दिखा पाया तो आरोपियों ने उससे नकदी, मोबाइल फोन और ट्रेलर का बिल्टी पेपर छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चकरभाठा पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम यशराज यादव (22 वर्ष) निवासी जांजगीर हाल निवासी अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर और सुमित दुबे (27 वर्ष) निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़ हाल निवासी अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विवो कंपनी का मोबाइल, नकदी, ट्रेलर का बिल्टी पेपर और घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की टाटा पंच कार जब्त कर ली है। लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 26 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया है।

  • Related Posts

    होली पर्व पर बिलासपुर पुलिस अलर्ट मोड में, शहरभर में सघन सुरक्षा व्यवस्था

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बिलासपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां पर्याप्त पुलिस बल और अधिकारी तैनात हैं। जानकारी के अनुसार, शहर में 78 पेट्रोलिंग वाहन सक्रिय रूप से गश्त कर रहे हैं। प्रत्येक वाहन में एक अधिकारी के साथ छह-छह जवान तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 37 बाइक पेट्रोलिंग टीमें भी मैदान में हैं, जिनमें दो-दो जवान शामिल हैं। सभी जवान मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात हैं और लगातार संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षु आईपीएस सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं रात 2 बजे तक शहर के विभिन्न प्वाइंटों का निरीक्षण किया। होलिका दहन के दौरान भी पुलिस की सतर्क निगरानी बनी रही और सभी स्थानों से शांति एवं खैरियत की सूचना प्राप्त हुई। व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई होली के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है— 128 आदतन निगरानी/गुंडा बदमाशों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 36 आदतन अपराधियों पर धारा 129 BNSS के तहत सदा आचरण हेतु प्रतिबंधात्मक कार्रवाई। 337 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126, 135 BNSS के तहत बाउंड ओवर की कार्रवाई। 19 संदिग्ध व्यक्तियों पर धारा 128 BNSS के तहत कार्रवाई। 22 आरोपियों को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। 64 प्रकरणों में आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब पर प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस की अपील बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और शांति भंग करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

    होली पर्व के मद्देनज़र सिविल लाइन पुलिस की सख्त कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में दो गिरफ्तार, 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। आगामी होली त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई 01 मार्च 2026 को उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई। आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृत्युंजय सिंह (42 वर्ष), निवासी डबरीपारा थाना सिविल लाइन तथा अभिषेक सिंह (22 वर्ष), निवासी कुदुदंड थाना सिविल लाइन शामिल हैं। 11 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने 11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। इनमें राजा ओझा (सरजू बगीचा), धर्मेंद्र खांडे (तालापारा), रवि सिंगरौल, रितिक ध्रुव एवं आदित्य सिंगरौल (धुरीपारा मंगला), साबिद खान (मंगला धुरीपारा), सोनू भोरे (मगरपारा मरार गली), हनी जायसवाल (शैलेन्द्र नगर अमेरी, थाना सकरी), प्रशांत राठौर (राजकिशोर नगर, थाना सरकंडा), बब्लू उर्फ रोहित सांडे (जबड़ापारा, थाना सरकंडा) तथा चंद्र प्रकाश बंजारे (पन्ना नगर, थाना सिविल लाइन) शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कदम उठाए जाएंगे। सिविल लाइन पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहार को भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

    अन्य खबरे

    कटघोरा–छुरी मुख्य मार्ग पर हादसा, पुल से टकराकर युवक गंभीर रूप से घायल

    कटघोरा–छुरी मुख्य मार्ग पर हादसा, पुल से टकराकर युवक गंभीर रूप से घायल

    जनकपुर की बेटी दर्शना सिंह बनीं IPS, UPSC में 283वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन

    जनकपुर की बेटी दर्शना सिंह बनीं IPS, UPSC में 283वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन

    टोयोटा शो-रूम के पास ट्रेलर रोककर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    टोयोटा शो-रूम के पास ट्रेलर रोककर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    कोरबी पुलिस चौकी में सौहार्द और उल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

    कोरबी पुलिस चौकी में सौहार्द और उल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    कोरबी बस स्टैंड हुआ सीसी कैमरों से लैस, यातायात विभाग हुआ सख्त

    कोरबी बस स्टैंड हुआ सीसी कैमरों से लैस, यातायात विभाग हुआ सख्त