हरदी बाजार बाजार मंडल कार्यशाला संपन्न आज हरदी बाजार मंडल में मोर तिरंगा मोर अभियान कार्यक्रम को लेकर मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्य वक्ता श्री राजेंद्र राजपूत जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दीपका का समग्र मार्गदर्शन प्राप्त हुआ 10 अगस्त से 14 अगस्त तक प्रत्येक बूथ पर हर घर तिरंगा लगाने की योजना बनाई गई साथ ही तिरंगा पदयात्रा के साथ अमर शहीदों के स्मारक की साफ सफाई, माल्यार्पण,शहीदों के परिजनों का सम्मान,आदि अनेक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री नरेश टंडन जी जिला मंत्री भाजपा कोरबा,श्री छोटे लाल पटेल जी जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा कोरबा श्री मुकेश जायसवाल जी भाजपा युवा नेता,श्री पंकज धुरवा जी भाजयुमो जिला मंत्री कोरबा, मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा पटेल जी,मंडल महामंत्री श्री नवरतन सिंह राजपूत जी,महामंत्री श्री अमरनाथ कौशिक जी,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कार्तिकराम सरूते जी,श्री शत्रुहन करपे जी,श्री शिवरतन राठौर जी,श्री अमृत लाल राठौर जी,मंडल उपाध्यक्ष श्री बजरंग यादव जी,विनोद कंवर जी,श्री देवनाथ यादव जी,कोषाध्यक्ष श्री व्यास राठौर जी,मंडल मंत्री चन्दर मरकाम जी,श्री रामेश्वर यादव जी,श्री कमल किशोर कौशिक जी, श्री प्रभाकर कौशिक जी,श्री शिव मरकाम जी,श्री ऋषभ साहू जी मीडिया प्रभारी,श्रीमती अनुसुइया राठौर जी,श्रीमती अमृता यादव जी सहित मंडल के सम्मानिय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार
✍️ भागीरथी यादव बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे मांगने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 1 फरवरी 2026 की शाम ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया था। उस समय प्रार्थी की एक महिला मित्र भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी शाम को होने की बात कहकर रोशनी खुंटे ने पहले ही अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद उसने प्रार्थी और उसकी महिला मित्र को कमरे में भेजकर संबंध बनाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपिया ने गुप्त रूप से मोबाइल छुपाकर उनका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद आरोपिया रोशनी खुंटे ने प्रार्थी के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजते हुए पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की बात कहकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने आरोपिया रोशनी खुंटे (28 वर्ष), पति करन खुंटे, निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी अलग से की है। मामले की आगे की जांच जारी है।






