हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा चालक

कोरबा। दर्री प्रेम नगर जेलगांव चौक में आज एक सड़क हादसा होते-होते बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार हाईवा वाहन क्रमांक CG 10 BP 5588 ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार असंतुलित होकर छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के पिकअप वाहन में जा टकराया।
गनीमत रही कि इस हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना आम बात हो गई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।