लोकसदन यह वारदात 7 अगस्त, 2025 की रात गोमती नगर थाना क्षेत्र के पत्रकारपुरम इलाके में हुई थी। आरोपी ने स्ट्रीट डॉग को खाने का लालच देकर बुलाया और फिर उसके साथ कुकर्म किया गया। उक्त घटना का वीडियो अगले ही दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।   
• गिरफ्तारी: वीडियो वायरल होने के बाद, आसरा द हेल्पिंग हैंड्स नामक NGO ने गोमती नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने 9 अगस्त, 2025 (शनिवार) को आरोपी सोनू विश्वकर्मा (24 वर्ष), निवासी विनयखंड, को गिरफ्तार कर लिया।   
• पुलिस का प्रारंभिक निष्कर्ष: आरोपी प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। उस पर भारतीय दंड संहिता एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।   
काला हिरण शिकार मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सलमान खान की अपील पर सुनवाई टली
✍️ भागीरथी यादव जयपुर में 28 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान की अपील पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। अब यह प्रकरण मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा गया है, जो तय करेंगे कि आगे सुनवाई किस बेंच में होगी। साल 1998 में दर्ज इस मामले में 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सह-आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को पहले ही बरी किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सह-आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील दायर की है, जबकि सलमान खान ने अपनी सजा को चुनौती दी है। फिलहाल दोनों अपीलें लंबित हैं और नई बेंच तय होने के बाद ही आगे की सुनवाई होगी।








