बीजापुर – माओवाद विरोधी अभियान के तहत डीआरजी की टीम सोमवार को गंगालूर के जंगलों में रवाना हुई थी। अभियान के दौरान आज सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो रुक-रुक कर अब भी जारी है।
इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान हल्की चोट लगने से घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों जवान खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रायपुर शिफ्ट किया गया।
इस मुठभेड़ में कई माओवादी भी घायल होने की संभावना हैं। फिलहाल अभियान अभी जारी है और इसके पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।






