कुचेना में जन्माष्टमी पर मटका फोड़ कार्यक्रम में दिखा उत्साह, बड़ी संख्या में जुटे लोग।

कुचेना:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कुचेना नगर में मटका फोड़ प्रतियोगिता धूमधाम से मनाया गया।
जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को आकर्षित किया, क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उत्सव मनाया गया. कुचेना नगर में ‘मटका फोरो, इनाम जीतो प्रतियोगिता, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन युवा समिति कुचेना द्वारा किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में मटका फोड़ने के लिए ग्रामीण युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजन में नगर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। सांसद प्रतिनिधि व युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिससे लोगों में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकजुटता का संदेश मिलता हैं। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में कुचेना के वरिष्ठजन फिरत सिंह कंवर, धीरेन्द्र कुर्रे, अशोक कंवर, डॉ ख़ेमचन्द शर्मा, बीआर बंजारे, निर्मल यादव, राजेंद्र कुर्रे, चतुर सिंह, गोविंद चौहान, प्रहलाद कंवर, सफी खान, संतोष बंजारे, राम कुमार यादव आदि रहें। कार्यक्रम का आयोजन युवा समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार कंवर, उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश कुर्रे, सचिव मुकेश कुमार, सह सचिव विकास यादव, अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान व संयोजक अभिनय कंवर, नीरज बंजारे, प्रमोद कंवर, सूरज बंजारे, शनि देव, शंभू साहू, शहजादा भाई, अभिषेक बंजारे, जय कंवर, सुनील चौहान, शिव सोनवानी, इरफान, शोएब भाई, शशि रंजन, सम्राट कंवर, बंटी बंजारे,आशीष बंजारे, मन्नू कंवर, दुर्गेश कंवर कैलाश कंवर, गजानन, नटराज सिंह, रामनाथ चौहान, शोएब मिर्जा, विक्की, सुनील के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

  • Related Posts

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    ✍️ भागीरथी यादव     पचपेड़ी: जांजगीर-चांपा जिले के पचपेड़ी क्षेत्र से गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 50 वर्षीय शिक्षक ने दही मांगने के बहाने एक किसान के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। छोटी बहन की सूझबूझ और शोर मचाने की वजह से आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है मामला? आरोपी की पहचान रोहित पटेल (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जांजगीर-चांपा के पामगढ़ (ग्राम सिर्री) का निवासी है और पचपेड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। बहाना बनाकर प्रवेश: सोमवार को आरोपी शिक्षक क्षेत्र के एक किसान के घर पहुंचा। उसने घर में दही होने की बात पूछी और इसी बहाने अंदर दाखिल हो गया। अकेली पाकर की हरकत: उस वक्त घर में किसान की दो बेटियां अकेली थीं। आरोपी ने बड़ी बहन (नाबालिग छात्रा) को झांसा देकर कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध कुचलने का प्रयास: जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे चुप कराने की कोशिश की। छोटी बहन की जांबाजी घटना के दौरान छात्रा की छोटी बहन पास ही मौजूद थी। अपनी बड़ी बहन की आवाज सुनकर वह तुरंत कमरे की ओर भागी। अंदर का मंजर देख वह डरी नहीं, बल्कि उसने पूरी ताकत से शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और पड़ोसी मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी शिक्षक घबरा गया और मौके से फरार हो गया। पुलिस की कार्रवाई परिजनों की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शिक्षक रोहित पटेल को पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।  

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे मांगने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 1 फरवरी 2026 की शाम ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया था। उस समय प्रार्थी की एक महिला मित्र भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी शाम को होने की बात कहकर रोशनी खुंटे ने पहले ही अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद उसने प्रार्थी और उसकी महिला मित्र को कमरे में भेजकर संबंध बनाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपिया ने गुप्त रूप से मोबाइल छुपाकर उनका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद आरोपिया रोशनी खुंटे ने प्रार्थी के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजते हुए पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की बात कहकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने आरोपिया रोशनी खुंटे (28 वर्ष), पति करन खुंटे, निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी अलग से की है। मामले की आगे की जांच जारी है।  

    अन्य खबरे

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश