*नई जिम्मेदारी के बाद पाली पहुंचे मंत्री लखन का भाजपाइयों ने किया स्वागत*

*कोरबा/पाली: से ज्ञान शंकर तिवारी* छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ कोरबा विधायक, वाणिज्य उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री लखन लाल देवांगन का कद भी सरकार में बढ़ गई है, और उन्हें आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग का मंत्री भी बनाया गया है, और इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद लखन लाल देवांगन अपने गृह जिला पहुंचे जहां उनका जिले के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले पाली नगर में भव्य आतिशबाजी एवं महामाला के साथ स्वागत किया गया, इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी,नपं अध्यक्ष एवं जिला मंत्री अजय जायसवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष पाली चंद्रशेखर पटेल,पौड़ी लाफा मंडल अध्यक्ष विपिन कौशिक, चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव,महामंत्री तारकेश्वर पटवा,कामता जायसवाल,लखेश्वर जगत,कमलेश कश्यप,जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।