
Loksadan। कोरबी चोटिया:- वन मंडल कटघोरा के केंदई रेंज अंतर पाली, सर्किल एवं पसान रेंज के पनगवां, के पास हसदेव नदी किनारे स्थित साली पहाड़ में लगभग दो दर्जन हाथियों दल विचरण कर रहा है, जहां किसानों की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया है और कुछ शरारती तत्वों ने बौखलाई दतैल हाथी को गुलेल से वार करते समय हाथियों ने उसे जोरदार दौडाया जिससे वह किसी तरह बाल बाल बच गया , सूत्रों ने बताया कि चरवाहा शराब के नशे में था और वह हाथियों को बेवजह पत्थर एवं गुलेल से वार कर परेशान कर रहा था,जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति एम सी बी जिले के सीमा क्षेत्र का निवासी बताया गया है!
