“सितंबर में 75 वर्ष के होंगे भागवत और मोदी, रिटायरमेंट को लेकर संघ प्रमुख के बयान पर उठे सवाल”

लोकसदन।   नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट को लेकर अपने पहले के बयान पर स्पष्टीकरण देकर बहुतों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है और साथ ही बीजेपी की बहुत बड़ी दुविधा दूर कर दी है। दरअसल, भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ही अगले महीने 75 साल के होने वाले हैं। उन्होंने अब जो कुछ कहा है, उससे खासकर विपक्षी इंडिया ब्लॉक को बहुत बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि, पहले उनकी बातों का यह अर्थ निकाला जा रहा था कि शायद संघ चाहता है कि पीएम मोदी अब दूसरे नेता को उत्तरदायित्व सौंप दें। लेकिन, अब भागवत ने जो कुछ कहा है उसका मतलब स्पष्ट है कि संघ ने 2029 के लिए भी पीएम मोदी के नेतृत्व को हरी झंडी दे दी है।

भागवत का रिटायरमेंट पर स्पष्टीकरण

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को एक लंबे प्रेस कांफ्रेंस में साफ किया कि उन्होंने कही नहीं कहा कि उन्हें या किसी और को 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। उनके मुताबिक संघ में जो कहा जाता है वही करना होता है। उनके मुताबिक वे तो एक वरिष्ठ स्वयंसेवक मोरोपंत पिंगले की कही गई बातों का जिक्र भर किया था, जो बहुत ही मजाकिया थे। मोहन भागवत ने कहा, ‘..जहां तक 75 साल की बात है तो मैंने मोरोपंत जी को कोट किया वो बड़े मजाकिया आदमी थे। उनके 75 साल के होने पर हमारा एक कार्यक्रम था…वे ऐसा कुछ कह देते थे कि लोग कुर्सियों पर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते थे…हमारे सहकार्यवाह शेषाद्रि जी ने उन्हें एक शॉल दिया और उनसे कुछ कहने को कहा तो वे बोले कि अब शॉल दे दिया गया है, इसका मतलब है कि आप 75 के हो गए हैं और दूसरे के लिए रास्ता छोड़ दीजिए….।’

‘जब तक संघ चाहता है..कार्य के लिए तैयार’

इसके साथ ही संघ प्रमुख ने जो कुछ कहा है, वह बीजेपी और विपक्ष के लिए भी बहुत बड़ा संदेश हो सकता है। वे बोले,’मैंने कभी नहीं कहा कि मैं रिटायर हो जाऊंगा या किसी को रिटायर हो जाना चाहिए। संघ में हम स्वयंसेवकों को कार्य सौंपा जाता है…चाहे हमारी इच्छा हो या न हो…अगर मैं 80 साल का हो जाता हूं और संघ कहता है कि जाइए और शाखा लगाइए…मुझे जाना होगा, मैं नहीं कह सकता कि मैं 75 साल का हो चुका हूं…मैं रिटायरमेंट बेनिफिट का आनंद लेना चाहता हूं…कोई रिटायरमेंट बेनिफिट नहीं है…हम वह करते हैं, जो संघ हमसे कहता है…हम नहीं कह सकते मैं ये करूंगा, ये नहीं करूंगा…इसलिए यह किसी के रिटायरमेंट की बात नहीं है, या मेरी बात नहीं है…हम किसी भी समय रिटायरमेंट के लिए तैयार हैं..और जब तक संघ चाहता है हम कार्य करने के लिए तैयार हैं।’

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त