“मंडावी का आरोप : 28 लाख जुर्माना बकाया, भाजपा और अधिकारियों के संरक्षण में जारी अवैध रेत परिवहन”

Loksadan.  बीजापुर – जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन का मामला अब खुलकर राजनीतिक तकरार का मुद्दा बन गया है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार, जिला प्रशासन और खनिज विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के संरक्षण में जिले का प्राकृतिक संसाधन खुलेआम लूटा जा रहा है और इसकी कीमत आम जनता चुका रही है।

28 लाख का जुर्माना लेकिन कार्रवाई शून्य

विधायक मंडावी ने कहा कि भोपालपटनम क्षेत्र में कथित भाजपा नेता एवं रेत ठेकेदार गौतम राव के खिलाफ प्रशासन ने 28 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना रेत के अवैध भंडारण और परिवहन को लेकर लगाया गया था। लेकिन आज तक न तो यह राशि वसूल की गई और न ही जब्त रेत की नीलामी की गई। इसके बावजूद ठेकेदार रोजाना दर्जनों ट्रक रेत तेलंगाना और महाराष्ट्र भेज रहा है।

उन्होंने सवाल उठाया कि “जब सरकार ने जुर्माना लगाया तो उसे वसूल क्यों नहीं किया गया? जब रेत जब्त की गई तो उसकी नीलामी क्यों नहीं हुई? यह सीधा-सीधा प्रशासन और खनिज विभाग की मिलीभगत का परिणाम है।”

ठेका एक ही व्यक्ति को क्यों?

विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि जिले की अधिकांश रेत खदानों का ठेका एक ही व्यक्ति—कथित भाजपा नेता गौतम राव—को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि यह कोई संयोग नहीं है, बल्कि भाजपा सरकार के संरक्षण और उच्चस्तरीय राजनीतिक दबाव का प्रमाण है।

स्थानीय लोगों को रेत की किल्लत

मंडावी ने कहा कि जिले से रोजाना बड़ी मात्रा में रेत बाहर जा रही है। तेलंगाना और महाराष्ट्र में रेत की आपूर्ति हो रही है, जबकि बीजापुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सरकारी योजनाओं और निजी मकान निर्माण के लिए रेत की भारी कमी है। इसका सीधा असर प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे गरीबों के लिए बने कार्यक्रमों पर पड़ रहा है। स्थानीय लोग रेत महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर हैं।

गरीब पर सख्ती, ठेकेदार पर मेहरबानी

कांग्रेस विधायक ने खनिज विभाग की कार्यशैली पर तंज कसते हुए कहा कि “अगर कोई गरीब ग्रामीण अपने घर के लिए एक ट्रैक्टर रेत लाता है, तो उस पर भारी जुर्माना ठोंक दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर, बड़े पैमाने पर ट्रक भर-भरकर रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है, जिसे अधिकारी वैध बता रहे हैं। यह दोहरा रवैया कब तक चलेगा?”

उन्होंने आरोप लगाया कि खनिज विभाग ने ठेकेदार को रॉयल्टी बुक सौंप दी है और उसी का दुरुपयोग हो रहा है। “एक रॉयल्टी पर्ची पर दो-तीन ट्रकों को पास किया जा रहा है। बीच रास्ते में किसी भी स्तर पर जांच नहीं हो रही है। आरटीओ और पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।”

आंदोलन की चेतावनी

विधायक ने चेतावनी दी कि यदि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच नहीं हुई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिले के प्राकृतिक संसाधनों की लूट नहीं होने देगी और सड़क से विधानसभा तक इस मुद्दे को उठाएगी।

जब्त रेत ग्राम सभाओं को सौंपने की मांग

मंडावी ने मांग की कि प्रशासन द्वारा जब्त की गई रेत की नीलामी न करके उसे स्थानीय ग्राम सभाओं को सौंपा जाए, ताकि उसका उपयोग स्थानीय विकास कार्यों में किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि यह रेत विकास कार्यों में इस्तेमाल होती तो जिले की जनता को सीधा फायदा मिलता।

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार और लापरवाही का आलम यह है कि अधिकारी अवैध परिवहन पर आंखें मूंदे बैठे हैं। वहीं भाजपा नेताओं के संरक्षण में जिले की रेत बाहर जा रही है। यह न केवल जिले की रॉयल्टी की चोरी है, बल्कि विकास कार्यों में सीधा अवरोध है।

प्रेस वार्ता के दौरान विधायक विक्रम शाह मंडावी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत सदस्या नीना रावतिया, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष बेनहुर रावतिया सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त