*कटघोरा का राजा बना आकर्षण का केंद्र :

 

Loksadan.  पद्मानाभस्वामी थीम पर सजा 111 फीट का भव्य पंडाल.. 21 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

कोरबा/कटघोरा, 31 अगस्त 2025: कटघोरा में आयोजित जयदेवा गणेशोत्सव समिति का ऐतिहासिक आयोजन इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम बना हुआ है। रविवार को “कटघोरा का राजा” श्री गणेश जी के दर्शन और पद्मानाभस्वामी मंदिर की भव्य झलक प्रस्तुत करते 111 फीट ऊंचे आकर्षक पंडाल को देखने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

 

 

समिति की ओर से प्रतिवर्ष विशाल गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस बार भी 111 फिट ऊंचा केरल का पद्मानाभस्वामी का आकर्षक पंडाल, 21 फीट ऊंचे गणेश जी का भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गणेश प्रतिमा के साथ ही हनुमान जी की जीवंत प्रतिमा और अन्य धार्मिक झांकियां भी लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं। खासकर युवा और बच्चे यहां पर सेल्फी लेते हुए नजर आते हैं। भव्य पंडाल का निर्माण कोलकाता से आए कारीगरों ने एक माह से भी अधिक समय तक दिन-रात मेहनत कर तैयार किया है। प्रतिमा व झांकियों का निर्माण राजनांदगांव जिले के थनौद ग्राम स्थित राधे आर्ट गैलरी में हुआ है। समिति की परंपरा है कि हर साल अलग थीम पर पंडाल का निर्माण किया जाता है, “कटघोरा का राजा” को देखने कोरबा जिले के अलावा जांजगीर चांपा, बिलासपुर, अम्बिकापुर, रायगढ़, शक्ति, कोरिया के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे है और यही कारण है कि “कटघोरा का राजा” अब सिर्फ कोरबा जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुका है। 

 

आरती के समय आयोजित “गंगा आरती” की थीम श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। संगीतमय आरती के दौरान नगर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर भक्ति रस में डूब जाते हैं।

 

*सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद*

 

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी स्वयं गणेश पंडाल, मेले और सड़कों पर नजर रखे हुए हैं। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है और जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। इसके अलावा “सजग कोरबा का फ्लेक्स व म्यूजिकल मैसेज” के माध्यम से लगातार श्रद्धालुओं को भीड़ में सुरक्षित और सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

 

27 अगस्त से शुरू हुए गणेशोत्सव का रंग अब और गहराता जा रहा है। रविवार को उमड़ी विशाल भीड़ ने यह साबित कर दिया कि कटघोरा का राजा अब आस्था, उत्साह और भक्ति का ऐसा केंद्र बन चुका है, जहां पहुंचकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है।

  • Related Posts

    काला हिरण शिकार मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सलमान खान की अपील पर सुनवाई टली

    ✍️ भागीरथी यादव     जयपुर में 28 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान की अपील पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। अब यह प्रकरण मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा गया है, जो तय करेंगे कि आगे सुनवाई किस बेंच में होगी। साल 1998 में दर्ज इस मामले में 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सह-आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को पहले ही बरी किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सह-आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील दायर की है, जबकि सलमान खान ने अपनी सजा को चुनौती दी है। फिलहाल दोनों अपीलें लंबित हैं और नई बेंच तय होने के बाद ही आगे की सुनवाई होगी।  

    बजट से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹50 महंगा, जानें आपके शहर का नया रेट

    ✍️ भागीरथी यादव   नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने व्यापारिक जगत को बड़ा झटका दिया है। 1 फरवरी 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है। महानगरों में अब क्या हैं नए दाम? कीमतों में इजाफे के बाद देश के प्रमुख महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब इस प्रकार हैं: शहर नया रेट (19kg सिलेंडर) दिल्ली ₹1,740.50 कोलकाता ₹1,844.50 मुंबई ₹1,692.00 चेन्नई ₹1,899.50 आम जनता और घरेलू बजट पर क्या होगा असर? बाहर खाना होगा महंगा: कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना महंगा होने की पूरी संभावना है। घरेलू रसोई को राहत: आम परिवारों के लिए सुकून की खबर है कि घरेलू सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 के पुराने रेट पर ही बरकरार हैं। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के बजट को फिलहाल प्रभावित नहीं होने दिया है। बजट से पहले दबाव का संकेत आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि बजट पेश होने से ठीक पहले कीमतों में यह बदलाव संकेत देता है कि सरकार ऊर्जा लागत को लेकर कड़े फैसले ले सकती है। कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है।    

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त