“बिहान योजना: 16 संकुल की महिलाओं ने सुनी ‘दीदी की बात’, साझा की सफलता की कहानियां”

 

Loksadan।   बीजापुर :- महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मज़बूती देने के लिए रविवार को जिलेभर में “दीदी की बात” रेडियो कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के इस विशेष पहल ने न सिर्फ स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं में आत्मविश्वास जगाया,बल्कि उन्हें नई दिशा और सोच से भी परिचित कराया।

कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे के निर्देशन में किया गया। जिला पंचायत सभाकक्ष से लेकर जिले के सभी 16 संकुल संगठनों और चारों जनपद पंचायतों में इस कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया। जिला स्तरीय मुख्य आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा,जनप्रतिनिधि,समूह की महिलाएँ, विभिन्न संकुल संगठनों के प्रतिनिधि और अधिकारी–कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

 

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का प्रेरणादायी संदेश भी प्रसारित हुआ। उनके संदेश ने महिलाओं को यह भरोसा दिलाया कि शासन और प्रशासन हर कदम पर उनके साथ है।कार्यक्रम के दौरान बिहान योजना से जुड़ी अनेक जिलों की वास्तविक कहानियाँ सुनाई गईं,जिनमें नारायणपुर जिले की एक महिला की संघर्ष और सफलता की गाथा ने सभी को गहराई से प्रभावित किया।

महिलाओं ने अपनी भावनाएँ साझा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें न केवल जानकारी मिलती है बल्कि यह विश्वास भी जागता है कि मेहनत और लगन से वे अपने समूह को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना सकती हैं। उन्होंने माना कि बिहान योजना उनके जीवन में आशा की नई किरण लेकर आई है,जिसने उन्हें छोटे-छोटे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं।

बीजापुर जिले की दीदियों का कहना था कि “दीदी की बात” जैसे प्रसारण कार्यक्रम उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और यह बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएँ भी सामूहिक प्रयास से बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं।

इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत हिमांशु साहू,जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री कल्पना,विभिन्न संकुल संगठनों की दीदियाँ और कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित महिलाओं ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने समूहों को मजबत बनाकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत करेंगी।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त