“निहारिका गणेशोत्सव समिति ने हर्षोल्लास के साथ किया गणेश प्रतिमा विसर्जन”

 

Loksadan। *निहारिका गणेशोत्सव समिति, महानदी काम्प्लेक्स परिसर में विराजित भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का हुआ विसर्जन।* 

 

*विसर्जन के पूर्व दिवस पर हुआ भजन संध्या का आयोजन पंडित शिवराज शर्मा ने दी विशेष प्रस्तुति, थिरके भक्तगण।*

 

*भजन संध्या का एवं प्रतिदिन चल रहे भोग प्रसाद भंडारे का हजारों भक्तगणों ने लिया आनन्द एवं ग्रहण किया प्रसाद।*

 

निहारिका गणेशोत्सव समिति, महानदी काम्प्लेक्स परिसर द्वारा भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरया, अगले बरस तु जल्दी आ के जयकारों के साथ किया गया। गणेशोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुये निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रतिदिन कभी पूरी-साग, खिचड़ी तो कभी हलवा-चने के भोग प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें हज़ारों लोगों ने भोग प्रसाद ग्रहण किया। विसर्जन के पहले दिन भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम कुमारी राजनंदनी सोनी, कुमारी अंजलि सोनी, एवं भानुप्रताप सोनी द्वारा भगवान गणेश जी की संगीतमयी आरती कराइ गई और फिर कुमारी राजनंदनी सोनी एवं कुमारी अंजलि सोनी ने अपनी सुमधुर आवाज में शानदार भजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उसके पश्चात दर्री जमनीपाली भजन मंडली के रामप्रसाद साहू, श्रीमती शांति साहू, कुमारी धृति साहू, कुमार दीक्षा यादव, श्रेयस एवं देवेश द्वारा शास्त्रीय राग से भगवान गणेश जी की स्तुति एवं भजनो की प्रस्तुति से सभीको मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या में विशेष रूप से अपनी प्रस्तुति देने पधारे राज्यपाल से पुरस्कृत पंडित शिवराज शर्मा ने अपने भजनों से सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। साथ ही उनके द्वारा कार्यक्रम के अंत मे “है प्रीत जहां की रीत सदा” गीत की अनुपम प्रस्तुति देकर सभी को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया और पूरा परिसर भारत माता की जय के उदघोष से गुंजायमान हो गया।भजन संध्या लोगों ने उठाया आनंद का एवं प्रतिदिन चल रहे भोग प्रसाद भंडारे पर का हजारों भक्तगणों ने ग्रहण किया प्रसाद। इसके उपरांत विसर्जन दिवस में भगवान श्री गणेश जी का विधिवत पूजन अर्चन तथा हवन कर उनकी आरती कर प्रसाद वितरण कर गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरया, अगले बरस तु जल्दी आ के जयकारों के साथ तथा भारत माता की जय के उदघोष के साथ भगवान श्री गणेश जी, रिद्धि-सिद्धि एवं मूसकराज का विसर्जन कोहड़िया स्थित नहर पर किया गया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में महानदी काम्प्लेक्स के संरक्षक पवन मोदी, अध्यक्ष डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष त्रय अयोध्या सोनी, विकास अग्रवाल, धरमवीर सिंह, सहसचिव कैलाश अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष अनंत केजरीवाल, कार्यकारिणी सदस्य हरेंद्र साहू, विजेंद्र गुप्ता, फिरोज मेमन, सचिन अग्रवाल, नीलेश भोजासिया, रजत कर, विमल जैन, दीपक श्रीवास, विनोद शर्मा, समीर श्रीवास, प्रमोद जांगड़े, जयंत अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजेश बसावतिया, प्रकाश जैन, राजेश अग्रवाल, गजेंद्र नारायण सिंह, आशा अग्रवाल, प्रतिभा शर्मा, के अलावा नेत्रनंदन साह, दिलीप यादव, देवबली कुंभकार, राजकुमार पटेल, राकेश इस्पात, सिद्धराम शाहनी, कमला कुंभकार, सिमरन जायसवाल, पिंकी बरेठ, खुशबु, राहुल, नेहा, अनीता एवं ऋतु ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपनी महती भूमिका निभाई।

 

 

  • Related Posts

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 मार्च को मृतका के भाई सहलू राम ने थाना सन्ना में बहन के घर में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस को हत्या के संकेत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग में कठोर वस्तु से गंभीर चोट लगने के कारण मौत होना पाया गया। जांच में सामने आया कि 5 मार्च को घर में विवाद के बाद मृतका के पति ठूपन राम, सौतन फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर जादू-टोना के शक में उसे झोपड़ी में ले जाकर हमला किया। आरोपियों ने लकड़ी का डंडा गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया गया। पुलिस ने मामले में ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह