
एमसीबी। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देशानुसार जिले में नाबालिग विद्यार्थियों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने पर रोकथाम के लिए विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में डीएसपी हेडक्वार्टर शारदादीन मिश्रा व मिथिलेश यादव ने बच्चों और अभिभावकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे, प्राचार्य रामआसरे शर्मा, शिक्षकगण, करीब 100 विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन न चलाने की शपथ दिलाई गई और सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन केवल कर्तव्य ही नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।
यह अभियान जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।






