
ज्ञान शंकर तिवारी
कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत प्राथमिक शाला नूनेरा के विद्यार्थियों ने अपने-अपने घरों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कक्षा दूसरी की छात्रा हर्षिता तिवारी ने आम और नीम का पौधा लगाया। इसी तरह सौम्या, अनिका, किरण, मेघा, तनु, तारिशा सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी विभिन्न फलदार और छायादार वृक्ष लगाए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की माताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। पौधारोपण के दौरान सभी बच्चों ने संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे।
विद्यालय परिवार ने अभिभावकों से अपील की है कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने में सहयोग करें।






