
अतुल श्रीवास्तव — मुंगेली (छत्तीसगढ़)
मुंगेली- 15 सितम्बर 2025 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 17 सितम्बर को जिले में आयोजित होने वाले “वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान” की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जराहगांव की बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता कार्यक्रम के ब्लॉक प्रभारी एवं नगर पालिका मुंगेली के वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव ने की।
बैठक में अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस अभियान को ऐतिहासिक रूप दें। अरविंद वैष्णव ने कहा कि “यह अभियान जनता की आवाज़ है और कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी है कि इसे सफलता की ऊँचाई तक पहुँचाएँ।”
बैठक में विशेष रूप से रामचंद्र साहू (ब्लॉक अध्यक्ष जराहगांव), हीरा साय शेरा, संजय चंदेल पार्षद, केशव अंचल, तारिणी विश्वकर्मा, मदन पटेल, उर्मिला रमेश यादव (जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस), मिथिलेश सहदेव जायसवाल, राजकुमार, अमितदेव कुर्रे, मनोज कुमार, अग्नू हरि साहू, महावीर साहू, राजकुमार यादव, सुशील कुमार साहू, ईश्वर चतुर्वेदी, सुख प्रसाद, अजय कुमार आनंद, अनिल जायसवाल, लाकेश सिंह बिसेन और फूल सिंह महिलांग समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।






