नूनेरा पंचायत को मिली नई सौगात, पीडीएस भवन से लेकर सीसी रोड तक – चार बड़े विकास कार्यों का भूमि पूजन

 

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट

 

नूनेरा। ग्राम पंचायत नूनेरा में आज विकास की नई राह प्रशस्त हुई। यहां चार महत्वपूर्ण कार्यों का भूमि पूजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के सम्मानीय विधायक श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक प्रतिनिधि श्री कुलदीप मरकाम तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुकेश जायसवाल उपस्थित रहे।

 

ग्राम पंचायत नूनेरा की सरपंच श्रीमती जागृति मुकेश श्रोते, जगत नेताम, गोरेलाल श्रोते, दाऊराम साहू, सुकालू पटेल, नारायण सिंह राजपूत, कादिर हुसैन, सुख सिंह, संत राम श्याम, संतोष मरावी, आशा पोर्ते, गौरी श्याम, मोहन सिंह मरकाम सहित पंचायत के पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन इस अवसर पर मौजूद रहे।

 

भूमि पूजन किए गए कार्यों में —

 

पीडीएस भवन निर्माण

 

अटल डिजिटल केंद्र भवन

 

गोंडपारा में सीसी रोड निर्माण

 

टेढ़िकुआ में मंच निर्माण

 

 

शामिल हैं।

 

इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं, डिजिटल सेवाओं और सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध होगा।