
चिरमिरी। नगर पालिका निगम चिरमिरी के 40 वार्डों में लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। निगम द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी गंदा, मटमैला और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया जा रहा है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में कहा कि दूषित पानी पीने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, बावजूद इसके नगर निगम प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने प्रत्येक वार्ड से बोतल में भरे पानी के सैंपल जनता के सामने प्रदर्शित कर गंदगी का प्रमाण दिखाया।
अध्यक्ष श्रीवास्तव ने तंज कसते हुए कहा कि छोटी बाजार में पीलिया फैलने पर स्वास्थ्य मंत्री ने 15 दिन में हालात सुधारने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक महीना गुजर जाने के बाद भी लोग वही दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जनता अब यह सवाल कर रही है कि आखिर कब तक चिरमिरी के वार्डवासी शुद्ध पेयजल से वंचित रहेंगे।






