
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी
हरदीबाजार। मां दुर्गा उत्सव समिति, बस स्टैंड हरदीबाजार द्वारा बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने माता रानी के नौ रूप, भगवान गणेश, गरबा–डांडिया सहित विभिन्न आकर्षक रंगोलियां प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष कोरबा गोपाल मोदी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, भाजपा जिला मंत्री अजय दुबे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल, पूर्व मंडल महामंत्री डॉ. विजय राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कोसाबाड़ी राजेश राठौर, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज धुरवा, मंडल उपाध्यक्ष बजरंग यादव, भाजपा मंडल महामंत्री अमरनाथ कौशिक, भाजयुमो मंडल महामंत्री नरेंद्र अहीर तथा समिति के अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर, सचिव विनय चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रियांशु ग्रुप (महिमा, प्रियांशु, देविका व रानी), द्वितीय पुरस्कार गरबा डांडिया (रागिनी कैवर्त), तृतीय पुरस्कार नीलिमा राठौर व महिमा राठौर, चतुर्थ पुरस्कार नव्या ग्रुप (आस्था, अविका, आरची), पंचम पुरस्कार रागिनी बंजारे ग्रुप और षष्ठम पुरस्कार अमर राठौर ग्रुप को प्रदान किया गया। विजेताओं को समिति एवं अतिथियों द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने दुर्गा पाठ किया, वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने माता वैष्णो देवी का भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।





