
✍️ भागीरथी यादव
कोरबा।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को हरदी बाजार पहुँचे, जहाँ उन्होंने भू-स्थापितों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। उनके साथ पूर्व खनिज विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और पादप बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर विशेष रूप से मौजूद रहे।
कोरबा लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी के नेतृत्व में कॉलेज चौक के पास भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एन.एस.यू.आई. और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सोशल मीडिया समन्वयक अभय तिवारी, एनएसयूआई ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर, शहर जिला अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा, दीपचंद केसरवानी, रवि कुमार सोनी, प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री शहजाद आलम, दीपेश यादव, कुलदीप राठौर, आशुतोष वर्मा, कमल चंद्रा, विपिन चौरसिया, अभिषेक सिंह, आशिफ खान, यशवर्धन, वेंडी, सोरभ, निखिल, राऊनित कुलदीप, तुला राम सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भूपेश बघेल ने इस दौरान भू-स्थापितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए पूरी ताकत से आवाज उठाने का आश्वासन दिया।






