विश्व हृदय दिवस पर कोरबा में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर

आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब, आरोग्य भारती और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

 

कोरबा।

विश्व हृदय दिवस (29 सितंबर 2025, सोमवार) के अवसर पर स्वस्थ भारत–समृद्ध भारत अभियान और चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत एक विशेष निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।

यह शिविर आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, आरोग्य भारती और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

 

विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

 

अंचल के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ —

 

नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा

 

नाड़ीवैद्या डॉ. वागेश्वरी शर्मा

 

नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा

 

 

इस शिविर में अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगे।

 

शिविर की विशेषताएं

 

सभी प्रकार के हृदय रोगों सहित स्त्री, पुरुष और बच्चों के सामान्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों का निःशुल्क आयुर्वेदिक, नेचुरोपैथी, पंचकर्म, षटकर्म, योग एवं ग्रह चिकित्सा परामर्श व उपचार।

 

इसीजी जांच निःशुल्क।

 

सीपीआर थेरेपी (सावित्री आसन) का प्रशिक्षण, जो सडन कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में जीवनरक्षक तकनीक साबित होती है।

 

ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच निःशुल्क, साथ ही नियंत्रण एवं उपचार हेतु परीक्षित औषधियां एवं अर्जुन टैबलेट निःशुल्क वितरण।

 

अर्जुन क्षीर क्वाथ सभी हृदय रोगियों को निःशुल्क पिलाया जाएगा।

 

हृदय स्वास्थ्य पर केंद्रित पुस्तिका निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

 

रोगियों को योगाभ्यास, प्राणायाम और जीवनशैली (दिनचर्या-ऋतुचर्या, आहार-विहार) संबंधी व्यक्तिगत परामर्श एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

संदेश

नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि विश्व हृदय दिवस का उद्देश्य लोगों को हृदय रोगों और उससे संबंधित अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने अंचलवासियों से अपील की है कि इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और समय रहते पंजीयन सुनिश्चित करें।

 

पंजीयन हेतु संपर्क

 

मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर पंजीयन कराया जा सकता है, ताकि जांच एवं उपचार हेतु उचित समय सुनिश्चित किया जा सके।

 

फोटो कैप्शन

1. नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, नाड़ीवैद्या डॉ. वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा।

2. विश्व हृदय दिवस का मोनो।

3. आयुष मेडिकल एसोसिएशन का मोनो।

4. लायंस क्लब का मोनो।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार