मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत हाई स्कूल पाली (दुल्लापुर) में हुआ सामाजिक अंकेक्षण

 

 

रिपोर्ट : सुशील जायसवाल

 

कोरबी/चोटिया। जिले के सुदूर वनांचल एवं पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पाली (दुल्लापुर) में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन संपन्न हुआ।

 

पाली (दुल्लापुर) संकुल के अंतर्गत हाई स्कूल पाली में यह अंकेक्षण रोचक एवं पारदर्शिता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नोडल प्राचार्य श्री गंगाराम कुर्रे, अवलोकनकर्ता श्री वर्मा (प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल मोरगा) तथा संकुल समन्वयक श्री राम सिंह की उपस्थिति रही।

सभी ने शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 20 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और विद्यालय की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया।

 

अंकेक्षण के दौरान पालक, जनप्रतिनिधि, निरीक्षण दल एवं ग्राम समुदाय के सामने कक्षा अनुरूप विद्यार्थियों के प्रदर्शन का आकलन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्तियों ने स्वयं बच्चों से प्रश्न पूछे, और बच्चों ने अपनी भाषा में आत्मविश्वासपूर्वक उत्तर देकर सबका मन मोह लिया। विद्यार्थियों के उत्तरों पर उपस्थितजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

जनपद पंचायत सदस्य श्री वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत सामाजिक अंकेक्षण शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में इसके परिणाम जनसहयोग, पालकों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से और अधिक सार्थक होंगे।

 

कार्यक्रम के उपरांत जनसमुदाय के सहयोग से उपस्थित गणमान्य नागरिकों, पालकों एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वादिष्ट न्योता भोजन परोसा गया।

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत पाली के सरपंच श्री सुमार सिंह मरकाम, भाजपा सिरमिना मंडल अध्यक्ष श्री सोहन सिंह, जनशिक्षक राम सिंह, संकुल केंद्र 11 के प्रधान पाठक एवं सहायक शिक्षक, 10 विद्यालयों के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में मातृशक्तियाँ एवं पालकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी की सहभागिता सराहनीय रही।

  • Related Posts

    CSPDCL के प्रबंध निदेशक एवं क्रेडा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया जिले का दौरा

    खैरागढ़–छुईखदान–गंडई// छत्तीसगढ़ राज्य पावर वितरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं छत्तीसगढ़ क्रेडा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिले का दौरा ग्रामीण विद्युतीकरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं जन-केंद्रित पहल सिद्ध हुआ। प्रदेश के सभी जिलों में पहुँचकर प्रबंध निदेशक स्वयं प्रत्येक गाँव एवं अंतिम छोर के उन क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, जहाँ विद्युत लाइन विस्तार एवं विद्युतीकरण में समस्याएँ रही हैं। वे स्थल पर पहुँचकर वास्तविक स्थिति का जायज़ा लेते हुए प्रत्येक गाँव तक बिजली कनेक्शन एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक निर्देश प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में खैरागढ़ जिले के ग्राम ग्वालाघुंडी जो पूर्व में सौर ऊर्जा से विद्युतीकृत था, को दिनांक 22 फ़रवरी को परंपरागत स्त्रोत से विद्युतीकृत किया गया। 3 मार्च को विभागीय अमला ग्राम ग्वालाघुंडी पहुँचा तथा विद्युत व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। तत्पश्चात ग्राम में विद्युत आपूर्ति प्रारंभ की गई, जिससे ग्रामवासियों में हर्ष एवं संतोष का वातावरण निर्मित हुआ। इसके पश्चात ग्राम पंचायत कल्लेपानी का निरीक्षण किया गया, जहाँ ग्रामीण लंबे समय से विद्युत समस्याओं का सामना कर रहे हैं। श्री कंवर ने अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा की तथा नई विद्युत लाइन के सर्वेक्षण एवं शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सर्वे कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ की जाए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों से भेंट कर उनकी समस्याओं से सीधे अवगत हुए। दौरे के दौरान कंपनी की योजनाओं के अंतर्गत खैरागढ़ जिले के पात्र हितग्राहियों को प्रबंध निदेशक व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजुला सिंह कंवर जो कि पावर कंपनी के आदर्शिनी महिला मंडल के अध्यक्षों में से एक है के द्वारा प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ संवाद में ग्रामीण विद्युतीकरण को और अधिक सशक्त एवं स्थायी बनाने हेतु सहयोगात्मक प्रयासों पर सकारात्मक चर्चा हुई। दौरे की विशेषता इसका खुला एवं संवादात्मक वातावरण रहा, जहाँ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं जिले के हितधारक एक मंच पर एकत्र होकर सामूहिक समाधान की दिशा में सक्रिय दिखाई दिए। यह सहभागिता उस विकास मॉडल को प्रतिबिंबित करती है, जिसमें शासन एवं जनता मिलकर क्षेत्र की सतत प्रगति एवं सशक्त विद्युतीकरण सुनिश्चित करते हैं।

    रायपुर : इंडिगो एयरलाइन की लापरवाही, चेक-इन किया गया सामान गुम भाजपा नेता दीपक चोइथवानी को झेलनी पड़ी भारी परेशानी, 30 मिनट तक हंगामे के बाद मिला लगेज

    रायपुर। इंडिगो एयरलाइन की एक और बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां कनेक्टिंग फ्लाइट से यात्रा कर रहे एक यात्री को भारी असुविधा और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। जयपुर–इंदौर–रायपुर रूट की यात्रा कर रहे तिल्दा-नेवरा भाजपा शहर मंत्री दीपक चोइथवानी का चेक-इन किया गया सामान रायपुर एयरपोर्ट पर गुम हो गया।   बताया जा रहा है कि श्री चोइथवानी जब तय समय से करीब 30 मिनट की देरी से रायपुर पहुंचे, तो उन्हें बैगेज बेल्ट पर अपना सामान नहीं मिला। उन्होंने तुरंत इंडिगो के लगेज कार्यालय में संपर्क किया, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था। इससे उनकी चिंता और बढ़ गई, क्योंकि गुम हुए बैग में जरूरी कपड़े, महत्वपूर्ण दस्तावेज और आवश्यक दवाइयां रखी हुई थीं।   30 मिनट तक हंगामा, तब जाकर मिला सामान   यात्री के अनुसार, लगभग 30 मिनट तक बहस और हंगामे के बाद इंडिगो एयरलाइन द्वारा उनका सामान उपलब्ध कराया गया। इस दौरान एयरलाइन स्टाफ का व्यवहार भी उदासीन और गैर-जिम्मेदाराना बताया जा रहा है।   सोशल मीडिया के जरिए उठाई आवाज   घटना से आक्रोशित भाजपा नेता दीपक चोइथवानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इंडिगो एयरलाइन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते हंगामा नहीं किया जाता, तो शायद सामान मिलने में और देर होती।   यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर सवाल   इस घटना ने एक बार फिर एयरलाइंस की बैगेज हैंडलिंग व्यवस्था और यात्रियों के प्रति जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि जरूरी दवाइयों और दस्तावेजों के गुम होने से गंभीर संकट भी खड़ा हो सकता है।   यात्रियों ने मांग की है कि इंडिगो एयरलाइन इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में किसी अन्य यात्री को ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह