दिवाली से पहले अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग वृत्त दीपका की बड़ी कार्रवाई

 

सवांददाता – ज्ञान शंकर तिवारी

 

कोरबा (छत्तीसगढ़ न्यूज़)। दिवाली से पहले जिले में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती आशा सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को आबकारी उपनिरीक्षक डॉ. सुकांत पांडे (वृत्त दीपका) ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लिमघाट पोंडी, थाना पाली क्षेत्र में छापा मारा।

 

कार्यवाही के दौरान आरोपी रामलाल से एक क्रेता के माध्यम से टेस्ट पर्चेज कराया गया, जिससे यह पुष्टि हुई कि वह अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहा था। इसके बाद उसके मकान और बाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 8.2 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

 

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क,ख), 34(2), एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय जेएमएफसी कटघोरा में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

इस कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक सिमोन मिंज एवं नगर सैनिक रंजीता बघेल का सराहनीय योगदान रहा।

 

👉 यह कार्रवाई आगामी त्योहारी सीजन में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है।