रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि नौनिहालों के पोषण और उनको सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। बच्चों के समुचित विकास हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय के साथ मिलकर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की उच्च स्तरीय समीक्षा की और अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों पर केंद्रित योजनाओं की जिलेवार नियमित मॉनिटरिंग सचिव स्तर से की जाए तथा आगामी कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में इसकी गहन समीक्षा की जाएगी।
चिंतावागु नदी में विदेशी मेहमान या पारिस्थितिकी का दुश्मन? अर्जुनल्ली में मिली ‘प्लेको फिश’ से फैली चिंता।
बीजापुर – भोपालपटनम विकासखंड के अर्जुनल्ली गांव के पास बहने वाले चिंतावागु नदी में हाल ही में एक अनोखी मछली मिलने से ग्रामीण हैरान है। स्थानीय युवाओं द्वारा मछली पकड़ने…