Aaj Ka Rashifal 24 July 2025: हरियाली अमावस्या पर इन राशियों को होगा लाभ, किस्मत भी देगी साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि गुरुवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज रात 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 51 मिनट तक हर्षण योग बना रहेगा। आज शाम 4 बजकर 44 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज हरियाली अमावस्या है। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

OMG! काला जादू…पत्नी को मनाने के लिए ये क्या कर डाला

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी जरुरी काम को पूरा करने में सफल रहेंगे साथ ही किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी, माता – पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। आप अपनी इच्छा शक्ति मजबूत करके अपने सपनों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आप सरकारी योजनाओं का सहारा लेकर करियर में आगे बढ़ने पर विचार कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 06

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप पिता के साथ व्यापार में हाथ बटाएंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों को जल्द ही सफलता मिलेगी, लेकिन अभी मेहनत करने की जरुरत है। शादीशुदा रिश्तों में तालमेल बना रहेगा और आज आप परिवार के साथ बैठकर इंजॉय करेंगे। आज आप खुद को अच्छा महसूस करने के लिए दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, आपको रिलैक्स फील होगा।

  • शुभ रंग- समुद्री हरा
  • शुभ अंक- 07

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप बिजनेस के लेन – देन में थोड़ी सतर्कता अवश्य बरतें। आज नेटवर्क मार्केटिंग करने वालों को नए क्लाइंट मिलेंगे, जिससे आपको बड़ा मुनाफा होगा। आज आप माता – पिता को बाहर घूमाने ले जा सकते हैं, उनको ख़ुशी मिलेगी। आज आपका अधिकतर समय पढ़ने – लिखने में व्यतीत होगा, जिससे आपकी नॉलेज भी बढ़ेगी। संगीत में रूचि रखने वालों को आज बड़े स्टेज पर परफॉर्म करने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- नेवी-ब्लू
  • शुभ अंक- 02

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी तरक्की में सहायता करेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा और आज बच्चे भी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा, आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आज आपके घर पर अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, पुरानी यादें तरोताजा होंगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी वरिष्ठ सदस्य से मिलने का मौका मिलेगा।

ED ने Myntra पर 23 जुलाई 2025 को भारी आरोप लगाए हैं:

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 04

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप इन्वेस्टमेंट का प्लान बना सकते हैं और आज आपको अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है। आज आप सामाजिक कार्य में अपनी रुचि दिखायेंगे और आज आपकी मुलाकात अनुभवी व्यक्तियों से होगी। आज आपको ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर में आनदं बना रहेगा। इस राशि के रिसर्च कर रहे व्यक्तियों को आज बड़ी सफलता मिलेगी, जो मानव जीवन को आसान बनाएगी।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 03

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको बढ़िया धन लाभ होगा। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने जा सकते हैं, जहां आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप किसी दोस्त से अपने मन की बात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। आज प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज कुछ समय आप बच्चों के साथ बितायेंगे, आपको ख़ुशी मिलेगी।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 01

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपके बिजनेस में बड़ा धन – लाभ होगा और परिवार का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के हेल्थ केयर से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज अनुभवी डॉक्टरों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। अगर आपका पैसा मार्केट में अटका हुआ है तो, आज वो आपको वापस मिल जायेगा। लम्बे समय बाद आज किसी दोस्त से मुलाकात होगी और आप उससे मिलकर कुछ काम की बात कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 05

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापारिक दृष्टी से आज सब ठीक रहेगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते भी मजबूत बनेंगे। आज परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, धैर्य और संयम बनाएं रखें। इस राशि के छात्र टेस्ट पेपर में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे, जिससे पेरेंट्स को गर्व होगा। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, ये मुलाकात आपके किसी काम में सहायक सिद्ध होगी। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिससे काम तेजी से आगे बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 09

धनु राशि

आज आपका दिन नयी संभावनाओ से भरा रहेगा। आज आपके व्यवसाय में सुधार होगा और परिवार के साथ समय बिताने का आपको मौका मिलेगा। शादीशुदा रिश्तों में खुशियां आएंगी , बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपकी जिन्दगी में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है, जो भविष्य में आपके बहुत काम आयेगा। यदि आज आप इन्वेस्ट करने के बारें में सोच रहे हैं, तो आज आपको प्रॉपर्टी से रिलेटेड ऑफ़र मिलने के संकेत बन रहें हैं। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहें और जंक फ़ूड खाना अवॉयड करें।

  • शुभ रंग- इंडिगो
  • शुभ अंक- 08

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा बना रहेगा। इलेक्ट्रिक बिजनेस करने वाले आज दोगना लाभ कमायेंगे और अपने व्यापार को आगे बढ़ाएंगे। आज किसी रिश्तेदार की मदद से आपका रुका हुआ काम कंप्लीट हो जायेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के छात्र आज रचनात्मक कार्यों को करने में वक्त बितायेंगे और वो किसी कॉम्पटीशन में पार्टिसिपेट कर सकते हैं। आज किसी बात को लेकर आपको उलझन हो सकती है, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा जिससे सब जल्द ही ठीक हो जायेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 07

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आप नेगेटिव चीजों से दूरी बनाकर रखें और सारा ध्यान अपने काम में लगायें। आज स्टूडेंट स्कूल में नए फ्रेंड बनायेंगे जिससे उनको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहें हैं, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आज आप मेहनत और लग्न से किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे आप सुकून की सांस लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 02

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको व्यापारिक लेन – देन में मुनाफा होने के साथ – साथ बड़ा आर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से आज आपको मंहगा उपहार प्राप्त हो सकता है, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज अगर आप किसी काम के लिए जा रहें हैं, तो अपने डॉक्यूमेंट को एक बार अच्छे से चेक कर लें। आज आपको शारीरिक कष्ट से राहत मिलेगी , जिससे आप खुद को रोज की अपेक्षा बेहतर महसूस करेंगे।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 01
  • Related Posts

    राम मंदिर शिखर पर धर्म ध्वज का प्रतिष्ठापन, संत समाज ने इसे सनातन आस्था का ऐतिहासिक क्षण बताया

    ✍️ भागीरथी यादव   अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर आज धर्म ध्वज का प्रतिष्ठापन संत समाज के लिए भावपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बन गया। 500 वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्ष के बाद यह आरोहण सनातन परंपरा की विश्वव्यापी प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जा रहा है।   संत समाज ने इसे सनातन गौरव का महाअवसर बताते हुए कहा कि उनके पूर्वजों की सदियों पुरानी कल्पना आज साकार हुई है। उनका मानना है कि धर्म ध्वज न केवल भारत की आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ करता है बल्कि वैश्विक स्तर पर सनातन आस्था की महिमा को और प्रखर बनाता है।   साधु-संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका को इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मंदिर संस्कृति और धार्मिक विरासत के संरक्षण के प्रयासों से देश की आध्यात्मिक चेतना सशक्त हो रही है।   विवाह पंचमी पर आयोजित इस विशेष समारोह में संतों द्वारा श्रीराम–जानकी विवाह पर्व का पूजन-अर्चन भी किया गया। संत समाज का विश्वास है कि यह क्षण सनातन संस्कृति के आत्मगौरव और राष्ट्र की आध्यात्मिक दिशा को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।  

    अयोध्या में इतिहास रचेंगे पीएम मोदी: श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर होगा भव्य भगवा ध्वजारोहण

      अयोध्या मंगलवार को एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नव-निर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर दोपहर 12 बजे पवित्र भगवा ध्वज फहराएंगे। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यह पहला ध्वजारोहण होगा, जो राम राज्य के आदर्शों, सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकता का संदेश देगा।   सुबह अयोध्या पहुंचने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। पीएम मोदी सप्तमंदिर, शेषावतार मंदिर और माता अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करेंगे, इसके बाद राम दरबार और राम लला गर्भगृह में पूजा-अर्चना करेंगे।   विशेष रूप से निर्मित 10×20 फुट के भगवा ध्वज पर सूर्य, ‘ॐ’ और कोविदारा वृक्ष का अंकन है, जो भगवान श्रीराम की तेजस्विता, पवित्रता और मर्यादा को दर्शाता है। मंदिर परिसर की दीवारों पर वाल्मीकि रामायण की 87 शिल्प नक्काशियां और भारतीय संस्कृति पर आधारित 79 कांस्य कथाएँ इस दिव्य स्थल की भव्यता को और बढ़ाती हैं।   इस शुभ अवसर पर पीएम मोदी सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी, विवाह पंचमी और गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के पावन संगम पर आयोजित होगा, जिससे इसका आध्यात्मिक महत्व और बढ़ जाता है।

    अन्य खबरे

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोरबी में सरस्वती पूजन हर्षोल्लास से संपन्न

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोरबी में सरस्वती पूजन हर्षोल्लास से संपन्न

    उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में बड़ी कार्रवाई, अवैध शिकार करते 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में बड़ी कार्रवाई, अवैध शिकार करते 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    धान खरीदी महापर्व में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, बालोद में दो अधिकारी निलंबित देखे आदेश

    धान खरीदी महापर्व में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, बालोद में दो अधिकारी निलंबित देखे आदेश

    छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में कर्मचारियों के तबादले

    छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में कर्मचारियों के तबादले

    खड़गवां पुलिस की अनूठी पहल, गांव-गांव पहुंचा सड़क सुरक्षा का संदेश

    खड़गवां पुलिस की अनूठी पहल, गांव-गांव पहुंचा सड़क सुरक्षा का संदेश

    चट्टानपारा बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे पीड़ित

    चट्टानपारा बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे पीड़ित