भारतीय शेयर बाजार में मंदी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट

✍️ भागीरथी यादव

 

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को सपाट शुरुआत की, लेकिन शुरुआती कारोबार में निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में मामूली गिरावट देखने को मिली। सुबह करीब 9:34 बजे, सेंसेक्स 162.84 अंक (0.19%) गिरकर 83,815.65 पर था, जबकि निफ्टी 58.40 अंक (0.23%) की गिरावट के साथ 25,704.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

 

सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो, ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा, जबकि फार्मा, रियल्टी और मीडिया सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी बैंक 0.36% फिसलकर 57,890.30 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स भी हल्की गिरावट में रहे।

 

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग की विश्लेषक अमृता शिंदे ने कहा कि निफ्टी 50 ने पिछले सत्र में मजबूती दिखाई थी और निचले स्तरों पर खरीदारी का रुझान जारी है। उनके अनुसार, निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 25,850–26,000 के बीच और सपोर्ट 25,600–25,650 पर है।

 

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक और अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स रहे, जबकि पावरग्रिड, मारुति सुजुकी और इंफोसिस में गिरावट दर्ज हुई।

 

एशियाई बाजारों में मिश्रित रुझान रहा — जकार्ता और हांगकांग में बढ़त जबकि जापान, चीन और सियोल में कमजोरी देखी गई।

 

अमेरिकी बाजारों में भी मिला-जुला रुख रहा। डाउ जोंस 226 अंक गिरा, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

 

एफआईआई ने 3 नवंबर को 1883.78 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि डीआईआई ने 3,516.36 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

  • Related Posts

    काला हिरण शिकार मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सलमान खान की अपील पर सुनवाई टली

    ✍️ भागीरथी यादव     जयपुर में 28 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान की अपील पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। अब यह प्रकरण मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा गया है, जो तय करेंगे कि आगे सुनवाई किस बेंच में होगी। साल 1998 में दर्ज इस मामले में 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सह-आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को पहले ही बरी किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सह-आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील दायर की है, जबकि सलमान खान ने अपनी सजा को चुनौती दी है। फिलहाल दोनों अपीलें लंबित हैं और नई बेंच तय होने के बाद ही आगे की सुनवाई होगी।  

    बजट से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹50 महंगा, जानें आपके शहर का नया रेट

    ✍️ भागीरथी यादव   नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने व्यापारिक जगत को बड़ा झटका दिया है। 1 फरवरी 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है। महानगरों में अब क्या हैं नए दाम? कीमतों में इजाफे के बाद देश के प्रमुख महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब इस प्रकार हैं: शहर नया रेट (19kg सिलेंडर) दिल्ली ₹1,740.50 कोलकाता ₹1,844.50 मुंबई ₹1,692.00 चेन्नई ₹1,899.50 आम जनता और घरेलू बजट पर क्या होगा असर? बाहर खाना होगा महंगा: कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना महंगा होने की पूरी संभावना है। घरेलू रसोई को राहत: आम परिवारों के लिए सुकून की खबर है कि घरेलू सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 के पुराने रेट पर ही बरकरार हैं। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के बजट को फिलहाल प्रभावित नहीं होने दिया है। बजट से पहले दबाव का संकेत आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि बजट पेश होने से ठीक पहले कीमतों में यह बदलाव संकेत देता है कि सरकार ऊर्जा लागत को लेकर कड़े फैसले ले सकती है। कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है।    

    अन्य खबरे

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा