थाना चिरमिरी में चला बड़ा यातायात जागरूकता अभियान, दो ओवरलोड ट्रकों पर ₹46,000 का चालान

 

एमसीबी/ चिरमिरी।

थाना चिरमिरी पुलिस द्वारा शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विशेष यातायात जागरूकता रथ को नगर के सभी 40 वार्डों में भेजा गया, जहां लोगों को यातायात नियमों के महत्व, उनकी जरूरत और पालन से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की गई। बरतूंगा से छोटीबाजार मार्ग में ओवरलोड आवाजाही की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में ट्रक क्रमांक CG10 AX 1417 में 4 टन और CG16 BL 1268 में 9 टन अतिरिक्त माल लोड पाया गया। इस पर क्रमशः ₹18,000 और ₹28,000 का चालान काटते हुए कुल ₹46,000 की कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि पुलिस का रवैया आम जनता के लिए हमेशा सहयोगपूर्ण है, लेकिन यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि “सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए हर नागरिक को यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है।”

 

इसी अभियान के तहत बीते दिन बिना हेलमेट दोपहिया चालकों पर भी विशेष जांच अभियान चलाया गया। कई चालक बिना हेलमेट पकड़े गए, जिन्हें मौके पर समझाइश दी गई। कुछ लोगों ने वहीं हेलमेट खरीदकर नियमों का पालन किया, जिससे अभियान का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला।

पुलिस ने नागरिकों से प्रमुख नियमों का पालन करने की अपील की—
दोपहिया पर तीन सवारी न बैठाएं
बिना हेलमेट वाहन न चलाएं
सड़क पर अनावश्यक भीड़ या उत्सव कर रास्ता जाम न करें
सभी कागजात, लाइसेंस साथ रखें
सही नंबर प्लेट लगाएं
चारपहिया में सीट बेल्ट अनिवार्य
शराब पीकर वाहन न चलाएं
प्रेशर हार्न का उपयोग न करें
नाबालिगों को वाहन बिल्कुल न सौंपें
थाना प्रभारी ने बताया कि यह जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति संवेदनशीलता बढ़ सके।

 

  • Related Posts

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। मार्च महीने में बढ़ते तापमान और हल्की गर्मी के बीच जिले के चिरमिरी क्षेत्र के जंगलों में शुक्रवार को आग लगने की घटना सामने आई। आग चिरमिरी के पोड़ी पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के समीप मुख्य सड़क के आसपास लगी, जहां एक ओर बैकुंठपुर वन विभाग और दूसरी ओर चिरमिरी वन विभाग का क्षेत्र लगता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ नशेड़ियों ने नशे की हालत में सूखे पत्तों में आग लगा दी, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलकर विकराल रूप ले गई। आग से उठ रहे घने धुएं के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को रास्ता देखने में भी काफी परेशानी हुई। घटना की सूचना वन विभाग को दिए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन मौके पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिलने से विभाग की तत्परता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वन विभाग की प्रतिक्रिया चिरमिरी वन रेंजर सूर्य देव सिंह ने कहा कि जंगल में आग लगाना दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आग पर नियंत्रण के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की भी बात कही गई है। संसाधनों की कमी बनी चुनौती चिरमिरी रेंज में जंगल की आग रोकने के लिए संसाधनों की कमी भी सामने आ रही है। इतने बड़े वन क्षेत्र के लिए विभाग के पास केवल चार ब्लोअर मशीनें हैं, जो आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही हैं। कई बार वनकर्मियों को पेड़ों की टहनियों और झाड़ियों से आग बुझाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ जंगलों में आग लगने की घटनाएं और बढ़ सकती हैं, इसलिए वन विभाग को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ-साथ संसाधनों को मजबूत करने की जरूरत है।  

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ दीपेश सैनी के नेतृत्व में थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विगत चार दिनों में बिना नंबर प्लेट चलाने वाले 72 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा।

    अन्य खबरे

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप, 3000 रुपये तक वसूली की चर्चा; होटलों के सामने गैस संकट

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप, 3000 रुपये तक वसूली की चर्चा; होटलों के सामने गैस संकट

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना