भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की संस्कृति की भव्य प्रस्तुति, 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में गूँजा—“छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया

✍️ भागीरथी यादव

 

नई दिल्ली, 24 नवम्बर 2025

 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आज छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं ने अद्भुत आभा बिखेरी। 44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित छत्तीसगढ़ की विशेष सांस्कृतिक संध्या दर्शकों के लिए मंत्रमुग्ध कर देने वाली रही। लोक कलाकारों की पारंपरिक नृत्य-शैली, लोकगीत और सांस्कृतिक विविधता से भरी प्रस्तुतियों ने पूरा सभागार उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ

 

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इससे पूर्व उन्होंने छत्तीसगढ़ पवेलियन का निरीक्षण किया तथा हस्तशिल्प, कला-कृतियों और स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों में प्रदर्शित नवाचारों और परंपरागत कला का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कलाकारों और उद्यमियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक बताया।

 

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा—

“दिल्ली में जब ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ की गूँज उठती है तो हर छत्तीसगढ़वासी गर्व से भर जाता है।”

 

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में रायपुर में देश के पहले डिजिटल जनजातीय संग्रहालय के लोकार्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कदम छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित करने वाला ऐतिहासिक अवसर है। मुख्यमंत्री ने राज्य की मिलेट्स परंपरा, जनजातीय कला, हस्तशिल्प और लोक-नृत्यों को छत्तीसगढ़ की असीम संभावनाओं का प्रतीक बताया। उन्होंने देशवासियों को छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक गौरव का अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया।

 

लोक-नृत्यों ने बाँधा समां

 

सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ की विविध लोक-शैलियों का ऐसा समागम देखने को मिला जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

गौरा-गौरी की श्रद्धा

 

भोजली की हरियाली का उल्लास

 

राउत नाचा की रोमांचक ऊर्जा

 

सुआ नृत्य की गीतमय धुन

 

पंथी की आध्यात्मिक गरिमा

 

करमा की मनभावन लय

 

 

इन सबने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को शानदार रूप में प्रस्तुत किया। दर्शक लगातार तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे।

 

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने बढ़ाई शोभा

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, कांकेर सांसद भोजराज नाग सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा, विधायक संपत अग्रवाल व प्रबोध मिंज, मुख्य सचिव विकास शील, विभागीय सचिव रोहित यादव, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, इन्वेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सैन, आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह सहित अनेक अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी