
✍️ भागीरथी यादव
मनेन्द्रगढ़/ अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं पर हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। मिशन शक्ति हब, मिशन वात्सल्य और सखी वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त प्रयास से निकली इस रैली में बड़ी संख्या में छात्राएँ और महिला समूह शामिल हुए।
जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर के निर्देश पर आयोजित इस रैली में प्रतिभागियों ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए जागरूकता फैलाई। ‘‘16 दिवसीय सक्रिय अभियान’’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बाल विवाह, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और महिलाओं से जुड़े कानूनों की जानकारी भी दी गई।
रैली में छात्राओं ने पोस्टर और नारे लगाकर ‘‘हिंसा मुक्त समाज’’ का संदेश पूरे शहर में गूंजाया। शहर की सड़कों पर दिखी यह एकजुटता इस बात का प्रमाण रही कि मनेन्द्रगढ़ का समाज महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बनाने को संकल्पित है।






