भारत-नेपाल सीमा पर हड़कंप: बहराइच में संवेदनशील इलाकों की वीडियो बनाते हुए चीनी नागरिक गिरफ्तार, पाकिस्तान यात्रा का भी खुलासा

✍️ भागीरथी यादव

 

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा स्थित रूपैडिहा चेकपोस्ट पर सोमवार को बड़ा सुरक्षा उल्लंघन सामने आया है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक 49 वर्षीय चीनी नागरिक को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसकर संवेदनशील इलाकों की वीडियो बना रहा था।

 

गिरफ्तार शख्स की पहचान चीन के हुनान प्रांत निवासी लियू कुंजिंग के रूप में हुई है। उसके पास भारत में प्रवेश के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। तलाशी में पाकिस्तान, चीन और नेपाल की मुद्रा, तीन मोबाइल फोन और नेपाल का नक्शा बरामद हुआ। एक फोन में भारतीय सीमा क्षेत्र के कई संवेदनशील स्थलों के वीडियो भी मिले।

सीमा पर संदिग्ध हरकतें देख SSB हुई अलर्ट

 

SSB की 42वीं वाहिनी के सेनानायक गंगा सिंह उदावत के मुताबिक, सीमा पर उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी। वह लगातार भारतीय सीमा के अंदर आते-जाते हुए वीडियो बना रहा था। तुरंत कार्रवाई करते हुए जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया।

भाषा नहीं, नक्शा अंग्रेजी में – सुरक्षा एजेंसियों की शंका गहरी

 

पूछताछ में लियू कुंजिंग ने इशारों में बताया कि उसे हिंदी और अंग्रेजी नहीं आती, लेकिन उसके पास से मिला नक्शा पूरी तरह अंग्रेजी में था। इससे उसकी गतिविधियां और संदिग्ध लगने लगीं।

दुभाषिए की मदद से पूछताछ, पाकिस्तान यात्रा का खुलासा

 

सुरक्षा एजेंसियों ने दुभाषिए की सहायता से पूछताछ की, जिसमें बड़ा खुलासा हुआ।

कुंजिंग ने स्वीकार किया कि वह पहले पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है, और यह यात्रा उसने वैध वीजा पर की थी। लेकिन भारत में वह बिना किसी दस्तावेज के घुस आया।

विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज, जांच तेज

 

इसे बड़ा सुरक्षा खतरा मानते हुए पुलिस ने रूपैडिहा थाने में विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। सुरक्षा एजेंसियां उसके भारत आने के मकसद, पाकिस्तान कनेक्शन और बरामद वीडियो की जांच कर रही हैं।

सीमा पर विदेशी नागरिक की इस तरह की संदिग्ध घुसपैठ ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। मामले की जांच कई एजेंसियां मिलकर कर रही हैं और कुछ और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

  • Related Posts

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप, 3000 रुपये तक वसूली की चर्चा; होटलों के सामने गैस संकट

    ✍️ भागीरथी यादव      नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर वितरण को लेकर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। खासतौर पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर बाजार में कालाबाजारी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर कथित रूप से ब्लैक में लगभग 3000 रुपये तक में बेचे जाने की बातें सामने आ रही हैं। सामान्य दर से कहीं अधिक कीमत वसूले जाने की इन खबरों ने गैस वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर जैसी आवश्यक सुविधा के लिए उन्हें अतिरिक्त रकम चुकानी पड़ रही है, जिससे आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इधर दिल्ली के कई होटलों और ढाबों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी की स्थिति बनती जा रही है। होटल संचालकों का कहना है कि गैस की आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही है, जिससे उनके व्यवसाय पर सीधा असर पड़ रहा है। कई होटलों के पास केवल एक से दो दिन का गैस स्टॉक ही बचा हुआ है, जिसके बाद कामकाज ठप होने की आशंका जताई जा रही है। होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो उन्हें होटल बंद करने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।  

    काला हिरण शिकार मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सलमान खान की अपील पर सुनवाई टली

    ✍️ भागीरथी यादव     जयपुर में 28 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान की अपील पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। अब यह प्रकरण मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा गया है, जो तय करेंगे कि आगे सुनवाई किस बेंच में होगी। साल 1998 में दर्ज इस मामले में 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सह-आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को पहले ही बरी किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सह-आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील दायर की है, जबकि सलमान खान ने अपनी सजा को चुनौती दी है। फिलहाल दोनों अपीलें लंबित हैं और नई बेंच तय होने के बाद ही आगे की सुनवाई होगी।  

    अन्य खबरे

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार

    झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार

    जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप

    जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस

    खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल