छत्तीसगढ़ : वन भैंसा संरक्षण पर उच्चस्तरीय बैठक, स्थानांतरण व संख्या वृद्धि के लिए तेज होंगे कदम

✍️ भागीरथी यादव

 

काला हिरण संरक्षण मॉडल को मिलेगी राज्यभर में विस्तार

 

नवा रायपुर।

छत्तीसगढ़ वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन श्री अरुण कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आरण्य भवन में गुरुवार को वन्यजीव संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन भैंसा (वाइल्ड बफैलो) के संरक्षण, संख्या वृद्धि, जियो-मैपिंग, स्थानांतरण और वैज्ञानिक प्रबंधन पर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। राज्य के राजकीय पशु वन भैंसा के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु सभी विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की गई

वन भैंसा संरक्षण : वैज्ञानिक प्रयासों को नई गति देने का निर्णय

 

बैठक की शुरुआत में वन भैंसा की मौजूदा स्थिति, अब तक हुए संरक्षण कार्यों और आगे की चुनौतियों पर चर्चा की गई।

डॉ. आर.पी. मिश्रा ने विस्तृत प्रेजेंटेशन देते हुए बताया कि वन भैंसा प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा वन्यजीव है और इसकी शुद्ध नस्ल को बचाने के लिए आधुनिक व वैज्ञानिक प्रयास अनिवार्य हैं।

श्री पाण्डेय ने कहा कि—

“राजकीय पशु वन भैंसा की सुरक्षा और संख्या वृद्धि राज्य की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी सम्बंधित इकाइयों का समन्वित प्रयास आवश्यक है।”

उदंती-सीतानदी और बारनवापारा : संरक्षण के प्रमुख केंद्र

 

बैठक में बताया गया कि उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व और बारनवापारा अभयारण्य वन भैंसा संरक्षण के लिए अनुकूल साबित हुए हैं।

वर्तमान में बारनवापारा में 1 नर और 5 मादा वन भैंसे मौजूद हैं।

 

वन भैंसों की वास्तविक संख्या और शुद्ध नस्ल की पहचान के लिए जियो-मैपिंग तकनीक लागू करने का निर्णय लिया गया।

साथ ही वन्यजीवों के खानपान, रहवास सुधार, स्वास्थ्य देखभाल और निगरानी तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

स्थानांतरण प्रक्रिया तेज—दिल्ली भेजा जाएगा विशेष दल

 

बैठक में यह निर्णय हुआ कि वन भैंसों के स्थानांतरण के लिए

नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्डलाइफ और NTCA से आवश्यक अनुमतियाँ शीघ्र प्राप्त की जाएँगी।

इस संबंध में एक विशेष दल (डेलिगेशन) जल्द ही दिल्ली जाकर प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।

 

वन भैंसों की चिकित्सा सुरक्षा के लिए दो पूर्णकालिक पशु चिकित्सकों की तैनाती का भी निर्णय लिया गया।

वहीं सेंट्रल जू अथॉरिटी (CZA) से अनुमति लेकर सैटेलाइट-आधारित निगरानी प्रणाली विकसित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।

काला हिरण संरक्षण : 190 की संख्या पहुँची, अब अन्य अभयारण्यों में विस्तार

 

बैठक में काला हिरण (Blackbuck) संरक्षण पर भी चर्चा हुई।

बताया गया कि वर्ष 2018 में 50 वर्षों बाद बारनवापारा में काला हिरण पुनर्स्थापन शुरू किया गया था।

सुधारित रेत व जल निकासी प्रणाली, पोषण निगरानी, और समर्पित टीम तैनात करने जैसे प्रयासों के परिणामस्वरूप

आज बारनवापारा में लगभग 190 काले हिरण मौजूद हैं।

 

इस मॉडल की सफलता को देखते हुए, अब राज्य के अन्य अभयारण्यों में भी काला हिरण पुनर्स्थापन कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी है।

वरिष्ठ विशेषज्ञों की मौजूदगी में बनी व्यापक रणनीति

बैठक में वन्यजीव संरक्षण से जुड़े देश-प्रदेश के प्रमुख विशेषज्ञ मौजूद रहे, जिनमें—

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री व्ही. माधेश्वरन,

क्षेत्रीय निदेशक उदंती-सीतानदी सुश्री सतीविशा समाजदार,

DFO बलौदाबाजार श्री धम्मशील गनवीर,

उप संचालक इंद्रावती श्री संदीप बलगा,

वैज्ञानिक डॉ. सम्राट मंडल, डॉ. विवश पांडेव,

वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. राहुल कौल, डॉ. संदीप तिवारी,

सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और वैज्ञानिक शामिल रहे।

 

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार