महिला सशक्तीकरण की नई पहल ने पकड़ी रफ्तार: बंजी हाई स्कूल में 16 दिवसीय जागरूकता अभियान का प्रभावी आयोजन

✍️ भागीरथी यादव

जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी आर.के. खाती के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महिला सशक्तीकरण केंद्र हब के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत चल रहा 16 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इसी क्रम में शासकीय हाई स्कूल बंजी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व जिला समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा ने किया।

 

✦ लिंग आधारित एवं डिजिटल हिंसा पर छात्राओं को दी विस्तृत जानकारी

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को लिंग आधारित हिंसा, डिजिटल हिंसा और लैंगिक भेदभाव के दुष्प्रभावों से अवगत कराना था।

छात्राओं को बताया गया कि लिंग के आधार पर होने वाली हिंसा न केवल उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बाधित करती है, बल्कि उनके भविष्य और अवसरों को भी सीमित करती है।

 

ऑनलाइन अपराधों, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा डिजिटल हिंसा से बचाव के उपायों की जानकारी छात्राओं को विस्तार से दी गई।

इसके साथ ही 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन तथा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के महत्व से भी छात्राओं को अवगत कराया गया।

 

✦ अधिकारों, कानूनों और सरकारी योजनाओं पर विशेष सत्र

 

कार्यक्रम में छात्राओं को विभिन्न कानूनों और योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें शामिल हैं—

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

सुकन्या समृद्धि योजना

सखी वन-स्टॉप सेंटर

घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005

दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961

बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006

पॉक्सो एक्ट

 

बालिकाओं के अधिकार, समान अवसर और सामाजिक चुनौतियों पर सारगर्भित चर्चा की गई। वीरांगनाओं के जीवन से प्रेरणा लेते हुए छात्राओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता को अपनी ताकत बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

✦ ब्रोशर वितरण और विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी

 

कार्यक्रम के अंत में योजनाओं से संबंधित ब्रोशर वितरित किए गए ताकि छात्राएं इन जानकारियों को अपने परिवार और समाज तक पहुंचा सकें। आयोजन में

मिशन शक्ति हब, सखी केंद्र, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बंजी हाई स्कूल में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल छात्राओं के लिए जानकारीपूर्ण सिद्ध हुआ, बल्कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित हुआ।

 

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त