मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले में बड़ा खुलासा: धान उपार्जन केंद्र नागपुर में कोचिया रंगे हाथों गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव 

 

शासन को ₹3 लाख की क्षति से बचाया

 

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के धान उपार्जन केंद्र नागपुर में सोमवार को अवैध धान विक्रय का संगठित रैकेट उजागर हुआ। राजस्व और प्रशासनिक अमले की तत्परता से कोचिया संदीप जायसवाल को रंगे हाथों पकड़ा गया, जिससे शासन को लगभग तीन लाख रुपये की संभावित आर्थिक क्षति से बचा लिया गया।

कटे टोकनों के सत्यापन के दौरान सामने आया बड़ा सुराग

1 दिसंबर को दोपहर 2 बजे पटवारी हल्का नागपुर टीम द्वारा आगामी दिवस के लिए कटे टोकनों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा था। उसी दौरान ग्राम लाई निवासी कृषक सोहन रामसिंह से पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

सोहन ने स्पष्ट बताया कि उसके खेत में धान की न बोवाई हुई, न रोपाई और न ही कटाई—केवल बीज का छिड़काव तक नहीं हुआ था। इसके बावजूद नागपुर निवासी संदीप जायसवाल ने उसे समिति में उपस्थित होने और धान चढ़ाने का झांसा देकर उसका बैंक पासबुक व एटीएम भी ले लिया। इससे प्रशासन को अवैध धान विक्रय के सुनियोजित नेटवर्क का शक गहरा गया।

रणनीति बनाकर पकड़ा गया पूरा खेल

सूचना की गंभीरता को देखते हुए 2 दिसंबर को सोहन को समझाइश देकर वैसा ही व्यवहार करने कहा गया जैसा संदीप निर्देश देगा, ताकि पूरे रैकेट को पकड़ना संभव हो सके।

योजना के अनुरूप सुबह 10 बजे पहली ट्रिप में 124 बोरी (49.80 क्विंटल) धान समिति में उतारा गया। इसके बाद दोपहर 3 बजे दूसरी ट्रिप में 120 बोरी (47.20 क्विंटल) धान सोनालिका ट्रैक्टर में लाया गया, जिसे संदीप अपने नागपुर बस्ती स्थित घर से लोड करवा रहा था।

 

टीम के मौके पर पहुंचते ही सारा खेल खुल गया—कुल 96.80 क्विंटल धान सोहन के नाम पर अवैध रूप से बेचने की कोशिश की जा रही थी, जबकि उसके खेत से एक दाना भी उत्पादन नहीं हुआ था।

 

तत्काल कार्रवाई: ट्रैक्टर और धान जब्त

प्रशासन ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए—

पहली ट्रिप के 124 बोरी धान को समिति में जप्त कर प्रभारी को सौंप दिया।

दूसरी ट्रिप के लगभग 120 बोरी धान और सोनालिका ट्रैक्टर को थाना सुपुर्द कर दिया गया।

जांच में पुष्टि हुई कि आरोपी संदीप जायसवाल शासन को ₹3,00,080 की आर्थिक क्षति पहुंचाने का प्रयास कर रहा था। पूरे मामले का विस्तृत पंचनामा तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को भेज दिया गया है।

 

सख्त संदेश—धान खरीदी में हेराफेरी करने वालों को नहीं मिलेगी राहत

 

यह कार्रवाई न सिर्फ राजस्व अमले की सतर्कता का मजबूत उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि धान खरीदी प्रणाली में किसी भी तरह की धोखाधड़ी को सख्ती से कुचला जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

  • Related Posts

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ दीपेश सैनी के नेतृत्व में थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विगत चार दिनों में बिना नंबर प्लेट चलाने वाले 72 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा।

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

        कोरिया। जिले के बचरा पोड़ी क्षेत्र के ग्राम जिल्दा में वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा कराए जा रहे फेंसिंग कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जंगलों के चारों ओर लगाए जा रहे सीमेंट के खंभों को तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं लगाया जा रहा है, जिससे पूरे कार्य की मजबूती पर संदेह पैदा हो गया है। मौके पर बनाए गए एक वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि खंभे लगाने के लिए गड्ढे तो खोदे गए हैं, लेकिन उनमें डाले जा रहे सीमेंट, बालू और गिट्टी को सही तरीके से मिलाया नहीं जा रहा है। इतना ही नहीं, मिश्रण में पानी भी नहीं डाला जा रहा है। सूखे सीमेंट मिश्रण को सीधे गड्ढे में डालकर खंभों के आसपास भर दिया जा रहा है। सामान्य तौर पर निर्माण कार्य में सीमेंट, बालू और गिट्टी को निर्धारित अनुपात में पानी के साथ मिलाकर कंक्रीट तैयार किया जाता है, ताकि खंभे मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ बने रहें। लेकिन जिल्दा क्षेत्र में जिस तरह से कार्य किया जा रहा है, उससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो खंभों को मजबूत बनाने के लिए “बरसात के भरोसे” तकनीक अपनाई जा रही हो। सूखा मिश्रण गड्ढे में डाल दिया गया है और उम्मीद की जा रही है कि बारिश होने पर पानी गिरने से यह अपने आप जम जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह से कार्य किया गया तो खंभे अधिक समय तक टिक नहीं पाएंगे, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होने की आशंका है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है या फिर पूरा काम ठेकेदार और कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करें और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें, ताकि वनों की सुरक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा यह कार्य सही तरीके से पूरा हो सके।

    अन्य खबरे

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला