राज्यपाल को राष्ट्रीय वुशु चैम्पियनशिप का निमंत्रण

✍️ भागीरथी यादव

रायपुर, 05 दिसम्बर 2025।

 

लोकभवन में आज वुशु एसोसिएशन के महासचिव डी. कोंडैया ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर राजनांदगांव में होने वाली राष्ट्रीय वुशु चैम्पियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण रही।