*गरीबों का आशियाना उजाड़ना अन्याय : अनिल यादव

 

लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को यादव समाज का मजबूत समर्थन, 16वें दिन जनसैलाब**

 

बिलासपुर। लिंगियाडीह बचाओ सर्वदलीय धरना आंदोलन अपने 16वें दिन भी पूरे जोश के साथ जारी रहा। दुर्गानगर और चौक क्षेत्र के 113 परिवारों को उजाड़ने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाएँ, पुरुष और बच्चे रोजाना की तरह गुरुवार को भी धरना स्थल पर जुटे रहे। हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रशासनिक निर्णय के खिलाफ एकजुटता दिखा रहे हैं।

धरना स्थल पर पहुंचे लोगों ने बताया कि वे पिछले करीब 50 वर्षों से इस क्षेत्र में निवासरत हैं, फिर भी नगर निगम उन्हें हटाकर गार्डन और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण करने की तैयारी में है। यह परिवार कई वर्षों से संपत्तिकर और अन्य करों का नियमित भुगतान करते रहे हैं। इतना ही नहीं, इन्हें राजीव आश्रय योजना के तहत पट्टा और जोन-7 के अंतर्गत 10 रुपए प्रति वर्गफुट के हिसाब से प्रीमियम जमा कर रसीदें भी दी गईं, बावजूद इसके बेदखली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रशासन का यह कदम शासन के स्पष्ट नियमों के विपरीत है, जिसमें साफ कहा गया है कि जिस स्थान पर नागरिक निवासरत हैं, वहीं उन्हें पट्टा दिया जाना चाहिए।

धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने यह भी याद दिलाया कि पिछली बार रामनगर, श्यामनगर और चिंगराजपारा में सड़क–नाली निर्माण के नाम पर सैकड़ों मकान तोड़े गए थे। अब दुर्गानगर के साथ मोपका, चिल्हांटी, चिंगराजपारा, बहतराई, खमतराई, बिरकोना और मंगला में तोड़फोड़ की चर्चाओं ने माहौल में तनाव और भय पैदा कर दिया है।

इस बीच आज यादव समाज ने आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दिया। जिला अध्यक्ष अनिल यादव, आकाश यादव (मोपका), अमित यादव (त्रिफरा) सहित अन्य वक्ताओं ने कहा—

> “गरीबों का आशियाना उजाड़ना किसी भी स्थिति में न्यायसंगत नहीं है। यदि प्रशासन विकास चाहता है तो पहले प्रभावित परिवारों का समुचित पुनर्वास सुनिश्चित करे।”

यादव समाज के समर्थन में जुटने वालों में अनिल यादव, आकाश यादव, अमित यादव, सुखराम यादव, विक्की यादव, भोलाराम यादव, दीपक यादव, मंगल यादव, दिलीप यादव, विनोद यादव, घुरऊ राम यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त आज धरना स्थल पर शांति साहू, सरिता साहू, लक्ष्मीन साहू, सतरूपा साहू, पूर्णिमा साहू, विद्या साहू, शिवा साहू, सीता साहू सहित अनेक महिलाओं की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

साथ ही साखन लाल, पवनदास मानिकपुरी, चिंटू मानिकपुरी, श्रवण, प्रशांत मिश्रा, चतुर सिंह, रीता देवांगन, लक्ष्मी सिंह, यशोदा पाटिल, पिंकी गुप्ता, सचिन कश्यप, ओम प्रकाश सूर्या, दुर्गा कुर्रे, प्रमिला मानिकपुरी, सोनबाई ठाकुर, शिवकुमारी देवांगन, मधु यादव सहित विविध समुदायों के लोग भी आंदोलन के समर्थन में डटे रहे।

धरना स्थल पर बढ़ती भीड़ यह संदेश दे रही है कि यदि प्रशासन जल्द समाधान नहीं निकालता, तो विरोध और तेज़ हो सकता है।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त