कोनी में पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी पति चंद घंटों में गिरफ्तार

Oplus_16908288

✍️ भागीरथी यादव 

 

बिलासपुर – कोनी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां जितेंद्र केवट ने पत्नी संतोषी केवट की लोहे के सब्बल से हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी रजनीश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल और इंस्पेक्टर भावेश शेंडे की टीम गठित की।

पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की और आरोपी को दूसरे राज्य भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में चरित्र पर शक को हत्या की वजह बताया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई बेहद सराहनीय मानी जा रही है।